
Arijit Singh Retire From Playback Singing: सिंगिंग की दुनिया के बेताज बादशाह अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी के अचानक से प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस कदम से फैंस हैरान हो गए। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा कि अब वह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई असाइनमेंट नहीं लेंगे।
अरिजीत ने इंस्टा पर लिखा कि इतने सालों तक साथ देन के लिए हम अपने चाहने वालों को शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। यह एक शानदार सफर था। मैं इस सफर को खत्म करना चाहता हूं। उनके इस फैसले से फैंस इमोनशनल हो गए और हैरान रह गए।
प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के पीछे की वजह
अरिजीत ने अपने एक और इंस्टा पोस्ट में प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने की वजह को बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछ कोई एक वजह नहीं है। संन्यास लेने के पीछे कई कारण है और मैं लंबे समय से ऐसा करने की कोशिश कर रहा था। अरिजीत सिंह ने कहा कि मैं बोर हो गया हूं और मुझे जीने के लिए कुछ और म्यूजिक करने की जरूरत है। नई आवाजों को उभरते हुए सुनने के लिए एक्साइटेड हूं। उन्होंने कहा कि दूसरी वजह ये है कि मैं किसी सिंगर के सामने आने और मुझे असली मोटिवेशन देने के लिए उत्साहित हूं।
अरिजीत ने क्या कहा?
अरिजीत सिंह ने आगे कहा कि मेरा म्यूजिक हमेशा पैशन रहेगा। मैं इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में वापस जाने वाला हूं। मैं म्यूजिक बनाने में वापस जाना चाहता हूं। मैं फिर से शुरू करना चाहता हूं। अरिजीत सिंह ने आगे कहा कि भगवान मुझे बहुत मेहरबान हैं। मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और आने वाले समय में एक छोटे कलाकार के तौर पर सीखने की कोशिश करूंगा। अरिजीत सिंह ने आखिर में कहा कि मुझे अभी भी कुछ बाकी काम पूरे करने हैं, उन्हें पूरा करूंगा।
Leave a comment