
AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में इस साल सबसे छोटा कीनोट स्पीकर 8 साल का रनवीर सचदेवा है, जिन्हें बाल प्रतिभा के रूप में सराहा जा रहा है। रणवीर इस समिट में अपने भारतीय AI मॉडल के इस्तेमाल के अनुभव और योगदान के बारे में बात करेंगे। रणवीर ने ANI से कहा कि मैं यहां सबसे छोटे कीनोट स्पीकर के रूप में आया हूं। मैं प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर बता रहा हूं। मैं यह भी बता रहा हूं कि कैसे भारत AI बना रहा है और मेरी AI मॉडल के जरिए मैं भारत की GDP और AI साक्षरता में योगदान दे रहा हूं।
जेनेवा में भी भाग ले चुका रणवीर
ये रणवीर का पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलना नहीं है। 2025 में, जब वे सिर्फ 7 साल के थे, उन्हें स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित United Nations’ AI for Good Global Summit में सबसे छोटे कीनोट स्पीकर के रूप में बुलाया गया। वहां उन्होंने 10,000 से ज्यादा उपस्थित लोगों को 20 मिनट के भाषण में “Agents of Change: A 7-Year-Old’s Lens on Generation AI for Good” पर अपने विचार शेयर किए।
इन मुद्दों पर दिया था जोर
रणवीर ने उस समय AI की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव, बायोनिक सॉल्यूशंस, एक्सोस्केलेटन और ALS रोगियों के लिए उपकरणों के महत्व पर जोर दिया और डिजिटल डिवाइड को पाटने के लिए तकनीक के लोकतंत्रीकरण की आवश्यकता बताई। रणवीर ने 6 साल की उम्र में TEDx पर भाषण देकर विश्व के सबसे छोटे TEDx स्पीकर बनने का रिकॉर्ड बनाया। 2021 में उन्होंने NASA के Mars मिशन के लिए एक प्रोटोटाइप रॉकेट बनाया, जिससे उन्हें NASA की जेट प्रोपल्शन लैब से पहचान मिली। 5 साल की उम्र में उन्होंने Global Reading Challenge 2022 में गोल्ड मेडल भी जीता।
रणवीर ने Apple CEO से की मुलाकात
रणवीर ने Apple CEO Tim Cook से मुलाकात की और अपनी Swift कोडिंग स्किल दिखाकर WWDC 2023 में व्यक्तिगत आमंत्रण प्राप्त किया। 2023 में, उन्होंने IIT दिल्ली से रोबोटिक्स और AI सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया। AI Impact Summit 16 से 21 फरवरी तक Bharat Mandapam में आयोजित हो रहा है। रणविर की भागीदारी युवा प्रतिभाओं और AI शिक्षा के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।
Leave a comment