Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: मार्केट में हाहाकार! सेंसेक्स 850 अंक लुढ़का, 4 लाख करोड़ की पूंजी साफ

Share Market: मार्केट में हाहाकार! सेंसेक्स 850 अंक लुढ़का, 4 लाख करोड़ की पूंजी साफ

Share Market Crash: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली दर्ज की गई। सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 850अंक से ज्यादा टूटकर 83,000के स्तर के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50ने 25,567के इंट्राडे लो को छुआ। कारोबार के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 472लाख करोड़ से घटकर 468लाख करोड़ रह गई, जिससे निवेशकों की संपत्ति में एक झटके में लगभग 4लाख करोड़ रुपये की भारी कमी दर्ज की गई। दोपहर 3बजे के आसपास सेंसेक्स 1,200अंक से ज्यादा गिरावट के साथ 82,500के नीचे और निफ्टी 25,460के आसपास ट्रेड कर रहा था।

यह गिरावट पिछले तीन सत्रों की लगातार बढ़त के बाद आई है। बुधवार को बाजार मजबूत बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को सुबह की हल्की बढ़त को तेज बिकवाली ने पलट दिया। भारत विक्स (VIX) में 8-10%की उछाल आई, जो बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और वोलेटिलिटी का संकेत दे रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5-1%से ज्यादा टूटे, जबकि बैंकिंग, फाइनेंशियल्स, मेटल्स, ऑटो, रियल्टी और मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। सभी प्रमुख सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।

क्या रही गिरावट की वजह?

शेयर बाजारों में 1मुनाफावसूली का दौर गिरावट की वजह बनी। पिछले तीन सत्रों में अच्छी बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया। बजट, भारत-अमेरिका डील, RBI पॉलिसी और तीसरी तिमाही के नतीजों जैसे बड़े ट्रिगर्स गुजर चुके हैं। अब घरेलू मोर्चे पर कोई नया पॉजिटिव ट्रिगर नहीं बचा, जिससे स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन शुरू हो गया।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी मीटिंग के मिनट्स में नीति निर्माताओं में बंटी राय सामने आई। कुछ अधिकारी महंगाई कम होने पर और रेट कट की संभावना देख रहे हैं, तो कुछ सख्ती बरतने को तैयार। इससे डॉलर मजबूत होने और विदेशी निवेशकों (FII) के रुख पर असर की आशंका बढ़ गई। फरवरी में FII ने सात महीनों बाद खरीदारी शुरू की थी, लेकिन अब सतर्कता दिख रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया पर क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले जरूर देख लें बाजार का हाल

Akshaya Tritiya Gold-Silver Rate: अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर आज 19 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस शुभ दिन पर सोना खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है।

Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के खरीदारों की बल्ले-बल्ले, दर्ज की गई गिरावट, जानें क्या है नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुए बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है। सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने में 1600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

भारत की बैंकिंग व्यवस्था में आएगी मजबूती, एसेट क्वालिटी और क्रेडिट मांग से मिल रहा सपोर्ट

भारत का बैंकिंग सेक्टर इस समय अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। एक हालिया सर्वे के अनुसार बैंकों की सेहत पहले से बेहतर हुई है और आने वाले समय में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें