Search KhabarFast

Press ESC to close

Border 2 Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की सुनामी, 3 दिन में ही 'धुरंधर' के उड़ाए होश

Border 2 Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की सुनामी, 3 दिन में ही 'धुरंधर' के उड़ाए होश

Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की एक्शन से भरपूर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने पहले तीन दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली। फिल्म ने न सिर्फ भारत में 100करोड़ क्लब में एंट्री मारी बल्कि वर्ल्डवाइड 150करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।  यह 2026की पहली हिंदी फिल्म है जो इतनी तेजी से इस मुकाम तक पहुंची।

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

बता दें, 'बॉर्डर 2' 1997की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। दोनों फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति पर आधारित है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी हाइप बनी हुई थी। वहीं, अब कमाई के आंकड़े इसकी सफलता की गवाही दे रहे हैं।

फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई

फिल्म शुक्रवार 23जनवरी को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 32.10करोड़ रुपये का किया। दूसरे दिन (शनिवार) को यह आंकड़ा बढ़कर 40.59करोड़ हो गया। लेकिन असली धमाका तो रविवार को हुआ, जब फिल्म ने 57.20करोड़ की कमाई की, जो करीब 50%की जंप थी। तीन दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन 129.89करोड़ पहुंच गया वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में 167करोड़ रुपये की कमाई की।

धुरंधर को छोड़ा पीछे

'बॉर्डर 2' ने आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को हर मोर्चे पर पछाड़ दिया है। 'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर है और दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 43 करोड़ का कलेक्शन किया था, यानी कुल मिलाकर 106 करोड़ की कमाई। वहीं, 'बॉर्डर 2' ने हर दिन इससे ज्यादा कमाया और ओपनिंग वीकेंड में इसे पीछे छोड़ दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast