Search KhabarFast

Press ESC to close

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने राफेल डील का किया बचाव, कहा- भारत बनेगा मजबूत सैन्य शक्ति

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने राफेल डील का किया बचाव, कहा- भारत बनेगा मजबूत सैन्य शक्ति

India-France Rafale Deal: इमैनुएल मैक्रों जो दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में भाग लेने के लिए भारत आए हैं, ने भारत के साथ राफेल डील का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह डील भारत को एक मजबूत सैन्य शक्ति बनाएगी, नए रोजगार पैदा करेगी और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भारत ने नई राफेल जेट्स के बेड़े का संचालन करने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसे भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग के लिए “एक नया कदम” बताया।

राफेल डील लेकर दिया जवाब

राफेल डील पर सवाल के जवाब में मैक्रों ने कहा कि हम हमेशा स्थानीय घटकों की संख्या बढ़ा रहे हैं। यह कंपनी और सरकार के बीच संवाद का हिस्सा है। मुझे नहीं लगता कि लोग इसकी आलोचना कर सकते हैं क्योंकि यह आपके देश को मजबूत बनाता है, रणनीतिक संबंध बढ़ाता है और रोजगार पैदा करता है। आप हम पर भरोसा कर सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता

उनके बयान के बाद ही रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल जेट्स, भारतीय नौसेना के लिए छह P-8I मेरिटाइम पेट्रोल विमान और युद्धक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। भारत की वायुसेना की स्क्वाड्रन क्षमता पिछले कुछ दशकों में सबसे कम 29 पर आ गई है, जबकि अधिकृत संख्या 42 है। इस डील के पूरा होने के बाद वायुसेना के पास लगभग 150 राफेल जेट्स होंगे और नौसेना में 26 करियर-संगत राफेल विमान शामिल किए जाएंगे।

राफेल एक बहुत महत्वपूर्ण कदम- मैक्रों

मैक्रों ने कहा कि राफेल एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। हम उम्मीद करते हैं कि सबमरीन, इंजन और हेलीकॉप्टर क्षेत्र में भी इसी तरह सहयोग करेंगे, जैसे टाटा और एयरबस के बीच हो रहा है। मंगलवार को पीएम मोदी और मैक्रों ने अपने संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया। साथ ही हेल्थ, डिजिटल साइंस, एयरोनॉटिक्स स्किलिंग, हैमर मिसाइल और H125 हेलीकॉप्टर के लिए संयुक्त परियोजनाओं की शुरुआत की घोषणा की। मैक्रों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ AI-जेनरेटेड इमेज साझा कर भारत-फ्रांस के AI साझेदारी में मजबूती का संदेश भी दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast