Search KhabarFast

Press ESC to close

‘कोविड महामारी के समय दुनिया ने देखा है कि जब...’ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले पीएम मोदी

‘कोविड महामारी के समय दुनिया ने देखा है कि जब...’ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026  में बोले पीएम मोदी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि "मुझे विश्वास है कि यह समिट एक मानव केंद्रित, संवेदनशील वैश्विक AI इकोसिस्टम के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि, "हम इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि इंसान ने हर व्यवधान को एक नए अवसर में बदला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे सामने फिर ऐसा ही अवसर आया है। हमें मिलकर इस व्यवधान को मानवता के सबसे बड़े अवसर के रूप में बदल देना है। भारत बुद्ध की धरती है और भगवान बुद्ध ने कहा था, 'राइट एक्शन कम्स फ्रॉम राइट अंडरस्टैंडिंग' इसलिए आवश्यक है कि हम साथ मिलकर ऐसा रोडमैप बनाएं जिससे AI का सही प्रभाव दिखे। और सही प्रभाव तभी आता है जब हम सही समय पर सही नियत से सही निर्णय लेते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि "कोविड महामारी के समय दुनिया ने देखा है कि जब हम एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। वैक्सीन विकास से लेकर सप्लाई चेन तक, डेटा साझा करने से लेकर जीवन बचाने तक सहयोग ने ही समाधान दिया। तकनीक कैसे मानवता की सेवा का माध्यम बन सकता है ये हमने भारत में कोविड काल में देखा है। हमारे डिजिटल वैक्सीनेशन प्लेटफॉर्म ने करोड़ों लोगों को समय पर वैक्सीनेशन कराने में बहुत मदद की है।

हमारे लिए टैकनोलजी पावर का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि "UPI ने भारत में डिजिटल डिवाइड को दूर करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। बीते वर्षों में भारत ने एक वाइब्रेंट डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है। हम इसे दुनिया के साथ भी शेयर कर रहे हैं। क्योंकि हमारे लिए टैकनोलजी पावर का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी कामकाज; नहीं तो पड़ेगा पछताना

Bank Holiday: भारत के अनेक राज्यों में लगभग रोड कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान बंद की भी छुट्टी होती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं की पूरे भारत में बैंक बंद हो,लेकिन जिस राज्य का त्योहार होता है, उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं।

Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam 12 July 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

यमुना संवादों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कल पहली हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के हरित और स्वच्छ दिल्ली को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुरूप अपनी तरह की पहली बहु-हितधारक पहल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast