Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में पंजाबी एक्ट्रेस अवनीत कौर को लेकर किया खुलासा

जम्मू में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में पंजाबी एक्ट्रेस अवनीत कौर को लेकर किया खुलासा

Avneet Kaur: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने न केवल सुरक्षा बलों का ध्यान खींचा है, बल्कि एक अनोखे दावे के कारण यह मामला सुर्खियों में भी आ गया है। गिरफ्तार किए गए घुसपैठिए ने पूछताछ में दावा किया कि वह भारत की मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस अवनीत कौर से मिलने के लिए सीमा पार कर आया था। 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, यह घटना 07सितंबर की रात करीब 9:10बजे की है, जब बीएसएफ के जवानों ने आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में उसकी पहचान सिराज खान, पुत्र जाहिद खान, निवासी 27चक, तहसील भलवाल, जिला सरगोधा, पंजाब (पाकिस्तान) के रूप में हुई। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद की गई।

बीएसएफ के अनुसार, सिराज खान को चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। खतरे को भांपते हुए जवानों ने नियमानुसार कार्रवाई की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह पंजाबी एक्ट्रेस अवनीत कौर का बहुत बड़ा फैन है और उनसे मिलने के लिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast