Search KhabarFast

Press ESC to close

बच्चों की खातिर सुनीता ने बदला तलाक का इरादा! गोविंदा संग नए रिश्ते की शुरुआत की ओर इशारा

बच्चों की खातिर सुनीता ने बदला तलाक का इरादा! गोविंदा संग नए रिश्ते की शुरुआत की ओर इशारा

Govinda-Sunita Married Life: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में एक रोशनी की किरण आई है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। बता दें, बीते दिन सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में नजर आईं थी, जिसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने तलाक की याचिका वापस लेने की पुष्टि की।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के अनुसार, उन्होंने तलाक का मामला वापस ले लिया है। सिन्हा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। शशि सिन्हा ने बताया ‘यह मामला दो साल से चल रहा था, लेकिन अब आखिरकार खत्म हो गया है। आज सुनीता जी ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में याचिका वापस लेने के लिए आवेदन किया है।‘

Also read: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में आई नई तस्वीर, मैनेजर ने बताया- वापस लिया तलाक का केस

इसी बीच, अब फैंस सुनीता के अचानक लिए यू-टर्न पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। क्योंकि बेबाकी से जवाब देने वाली सुनीता ने हाल ही में अपने पति गोविंदा को लेकर कई बयान दिए थे, जिस पर गोविंदा भी चुप नहीं रहें। इससे यही अंगाजा लगाया गया कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और कभी भी तलाक त बात पहुंच सकती हैं। लेकिन सुनीता ने अचानक तलाक की याचिका वापस ले ली। अपने इस फैसले पर सुनीता ने कहा कि उनका फोकस बच्चों और अपनी जिंदगी को बेहतर ठंग से बनाने पर हैं।

मालूम हो कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी की समस्याओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में, गोविंदा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से अपील की कि वे ऐसे बयान देने से बचें जो उनके अनुसार उनकी प्रतिष्ठा, करियर और उद्योग में उनकी स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। गोविंदा ने सुनीता से उनकी हद में रहने की बात भी कही। दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुनीता ने हाल ही में गोविंदा और उनकी फिल्म 'रूपा' में उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार की तस्वीरों पर टिप्पणी की। गोविंदा और रानी की पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘सलमान खान पर फिल्म बनाई तो...’, ‘काला हिरण’ के टीज़र रिलीज़ के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी

Amit Jani Death Threat: फिल्म निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट के 27 जुलाई के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें सलमान खान की व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन की याचिका के बाद फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के टीज़र और संबंधित प्रचार सामग्री को हटाने का निर्देश दिया गया था।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में आई नई तस्वीर, मैनेजर ने बताया- वापस लिया तलाक का केस

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। दोनों के बीच अनबन और तलाक की चर्चाओं ने पिछले साल से खूब सुर्खियां बटोरीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast