Bigg Boss 20: टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नया अपडेट यह है कि 'बिग बॉस’ का 20वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। इसकी आधिकारिक घोषणा OTT प्लेटफॉर्म JiohotStar ने की है। खास बात यह है कि इस बार भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शो के होस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ 'बिग बॉस’ पूरे देश में छह अलग-अलग भाषाओं में एक साथ प्रसारित होगा। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा एग्साइटिड नजर आ रहे हैं।
जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा शो
बता दें, कलर्स टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है। शो के मेकर्स ने हाल ही में शो के नए सीजन की आधिकारिक घोषणा करते हुए शो का नया मल्टीकलर्ड आई लोगो जारी कर दिया है। वहीं, अब शो के प्रसारण की बात करें तो बिग बॉस 20 कल्स टीवी पर प्रसारित होगा। इसी के साथ इसे जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। दरअसल, जियो हॉटस्टार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। कैप्शन में लिखा ‘2 दशक बाद... अभी भी सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाला 👁 #बिगबॉस20, जल्दी आ रहा है!’ हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो सितंबर 2026 में प्रसारित होने वाला है।
Also read: सर्जरी-ICU वाले ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन का शॉकिंग स्टेटमेंट, बोले - मैं बिल्कुल ठीक हूं, लेकिन वो पोस्ट...
6 भाषाओं में प्रसारित होगा ‘बिग बॉस’
‘बिग बॉस’ का क्रेज देश में देखने को मिलता है। सिर्फ हिंदी ऑडियंस ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाई के लोग भी इसे खूब पसंद करते है। इसलिए इस बार ‘बिग बॉस’ सिर्फ हिंदी लैंग्वेज में नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला भाषा में भी प्रसारित होंगे। खास बात यह है कि ये सभी छह वर्ज़न एक साथ लॉन्च किए जाएंगे।
हिंदी भाषा में सलमान खान, तमिल भाषा में विजय सेतुपति, तेलुगु भाषा में नागार्जुन, कन्नड़ भाषा में किच्चा सुदीप, मलयालम भाषा में मोहनलाल और बांग्ला भाषा में सौरव गांगुली ‘बिग बॉस’ का नया सीजन होस्ट करेंगे। बताते चले कि यह पहली बार है जब इतने बड़े लेवल पर किसी शो को हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में टेलीकास्य किया जाएगा।