
Entertainment: तारत मेहता का उल्टा चश्मा शो में आज भी दयाबेन का इतंजार किया जा रहा है। हालांकि खबरें भी आई थीं कि एक्ट्रेस शायद दिवाली में शो में कमबैक कर सकती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही है। इसे देखकर फैंस काफी हैरान है, चलिए आपको बताते है कि आखिरी दयाबेन का ये हाल कैसे हो गया है।
दयाबेन का शो छोड़ना पड़ा भारी!
हाल ही में दिशा को एक फैन के व्लॉग में देखा गया। फैन ने यूट्यूब पर दिशा से मुलाकात का व्लॉग भी शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा को बिना मेकअप के देखा जा सकता है। उन्होंने येलो कलर का टॉप और ब्लू पैंट पहना हुआ है। ये लुक देखकर फैस काफी हैरान है। वीडियो में उनको बिल्कुल अलग अंदाज में देखा जा रहा है। उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने फैंस के साथ पोज भी दिए। उनकी स्माइल फैंस का दिल चुराने वाली है। उनका सादगीभरा अंदाज फैंस पसंद कर रहे हैं।
एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस हैरान
उनके फैन उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। जिसे लेने से पहले दिशा मना कर देती हैं लेकिन फिर फैन की जिद पर वो गिफ्ट स्वीकार कर लेती हैं। वीडियो में दया फैन को बोलती हैं कि मोबाइल में मेकअप वगैरह कर लेना। इसके अलावा दिशा वीडियो में ये भी बोल रही हैं कि मेरे दो बच्चे हैं तो मुझे टाइम नहीं मिलता है।
Leave a comment