Search KhabarFast

Press ESC to close

Raftaar vs True Blue: "यह मेरे धर्म का मजाक है...",कनाडाई रैपर के विवादित प्रदर्शन पर रफ़्तार का पलटवार

Raftaar vs True Blue: "यह मेरे धर्म का मजाक है...",कनाडाई रैपर के विवादित प्रदर्शन पर रफ़्तार का पलटवार

Raftaar Slams Canadian Rapper:  कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस का नया म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ रीलीज होते ही विवादों से घीर गया। दरअसल, इस गाने में कुछ सीन ऐसे है जिसमें रैपर टॉमी के लुक को देखकर लोग आग बबूला हो उठें। जिसके बाद से म्यूजिक वीडियो पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लग रहा है। अब इस पूरे विवाद में इंडियन रैपर रफ्तार की एंट्री हो चुकी है, उन्होंने ट्रू ब्लू को लेकर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

रफ्तार ने की फैंस से म्यूजिक वीडियो को रिपोर्ट करने की रिक्वेस्ट

कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस के नए म्यूजिक वीडियो को लेकर नाराजगी जताते हुए हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से इस वीडियो को हर प्लेटफॉर्म पर जाकर ज्यादा से ज्यादा रिपोर्ट करने की भी अपील की। उन्होंने पोस्ट में लिखा,  ‘यह मेरे धर्म का मजाक है। ऐसा नहीं होना चाहिए।’

म्यूजिक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस के नए म्यूजिक वीडियो में उनके लुक और अंदाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में टॉमी विभिन्न सामानों के साथ नजर आ रही हैं और उत्तेजक डांस मूव्स कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसे भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का अपमान मानकर रैपर की आलोचना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कला के नाम पर अश्लीलता

न केवल भारत, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी टॉमी जेनेसिस के इस म्यूजिक वीडियो की कड़ी निंदा हो रही है। इसे रचनात्मकता की आड़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं की छवियों का गलत ढंग से इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनका अपमान हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast