Search KhabarFast

Press ESC to close

चेहरे पर मायूसी, रिश्तों की उलझन... कुछ इस तरह प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे बादशाह, भाई के दुखों का मिला समाधान

चेहरे पर मायूसी, रिश्तों की उलझन... कुछ इस तरह प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे बादशाह, भाई के दुखों का मिला समाधान

Badshah-Premanand Ji Maharaj Meeting: वृंदावन की पवित्र धरती पर मशहूर रैपर बादशाह हाल ही में पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादशाह शांत और गंभीर मूड में गुरुजी के पास बैठे दिखे, जबकि उनके भाई ने जीवन और रिश्तों पर गहरा सवाल पूछा।सवाल था, “लोग सत्य सुनना चाहते हैं, लेकिन सच बोलने से रिश्ते टूट जाते हैं, प्यार खत्म हो जाता है। फिर भी सत्य बोलने की इच्छा रहती है, पर सच बोलो तो लोग पीछे हट जाते हैं, इंसान टूट जाता है, न कर्म कर पाता है, न काम।”

गुरुजी ने जवाब में कहा, “सत्य की राह पर चलो, चाहे लोग छोड़ जाएं। असत्य पर चलने वालों का जाना जायज है। सत्यवादी के साथ भगवान होते हैं, और भगवान के साथ हो तो पूरा जमाना साथ चलने को तैयार रहता है।” इस जवाब ने न सिर्फ बादशाह के भाई को सुकून दिया, बल्कि बादशाह के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई।

बादशाह की साइलेंट वाइब्स, गुरुजी की बातों ने जीता दिल

वीडियो में बादशाह ने कुछ बोला नहीं, बस शांत भाव से गुरुजी की बातें सुनीं। उनके चेहरे की उदासी आखिर में मुस्कान में बदल गई, जैसे गुरुजी के शब्दों ने उनके मन को टच कर लिया हो। प्रेमानंद महाराज की सादगी और गहरी बातों का जादू यही है कि वो हर दिल को छू लेते हैं। बादशाह से पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी गुरुजी के पास पहुंचे थे। राज ने तो गुरुजी की किडनी की बीमारी सुनकर अपनी किडनी दान करने की बात कही, लेकिन गुरुजी ने विनम्रता से कहा, “मैं निडर हूं, भगवान पर पूरा भरोसा है। जब बुलावा आएगा, मैं तैयार हूं।”

प्रेमानंद महाराज: सभी के स्प्रिचुअल गाइड

प्रेमानंद महाराज आज के भारत में आध्यात्मिक वाइब्स के सुपरस्टार हैं। उनकी राधा-कृष्ण भक्ति और लाइफ चेंजिंग प्रवचन ऑनलाइन लाखों लोग सुनते हैं। विराट कोहली, मीका सिंह, हेमा मालिनी, रवि किशन जैसे सितारे उनके भक्त हैं। डिजिटल युग में गुरुजी का ये स्वैग उन्हें युवाओं का फेवरेट स्प्रिचुअल गाइड बनाता है। वृंदावन में उनकी शरण में पहुंचने वाले हर सवाल का जवाब वो प्रेम और सत्य के साथ देते हैं, जो जिंदगी को नई दिशा दे जाता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast