Search KhabarFast

Press ESC to close

न ग्लैमर, न भीड़...‘योग नगरी’ के जादू में डूबें रजनीकांत, वरुण से तृप्ति तक क्यों ऋषिकेश बन रहा स्टार्स की फेवरेट डेस्टिनेशन?

न ग्लैमर, न भीड़...‘योग नगरी’ के जादू में डूबें रजनीकांत, वरुण से तृप्ति तक क्यों ऋषिकेश बन रहा स्टार्स की फेवरेट डेस्टिनेशन?

Bollywood News: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इस वक्त फिल्मी चकाचौंध से दूर उत्तराखंड की शांत वादियों में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। ऋषिकेश की गलियों में थलाइवा का आम आदमी की तरह घूमना हर किसी को हैरान कर रहा है। सफेद कपड़ों में सादगी के प्रतीक बने रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें वे सड़क किनारे पत्थर पर बैठकर पत्तों की थाली में सादा भोजन करते नजर आए। यही नहीं, उन्हें एक आश्रम में स्थानीय लोगों से घुलते-मिलते और पुजारियों को सम्मान देते भी देखा गया।

गंगा किनारे ध्यान, आरती में लीन दिखे सुपरस्टार

शनिवार को रजनीकांत ने ऋषिकेश स्थित प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम का दौरा किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गंगा तट पर शांति से ध्यान लगाया और शाम की आरती में भाग लिया। हजारों श्रद्धालुओं के बीच मौजूद होकर भी रजनीकांत पूरी विनम्रता और एकाग्रता के साथ पूजा में लीन नजर आए। रविवार को वे आगे की यात्रा के लिए द्वाराहाट रवाना हुए, जहां उनका आध्यात्मिक सफर जारी है।

बॉलीवुड-साउथ सितारों की नई पसंद बन रहा ऋषिकेश

रजनीकांत से पहले भी कई सितारे ऋषिकेश की शांति की ओर खिंचते नजर आए हैं। मार्च 2025 में वरुण धवन और पूजा हेगड़े यहां शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे और उन्होंने भी गंगा स्नान व आरती का हिस्सा बनकर ध्यान लगाया था। फरवरी में राजकुमार राव और पत्रलेखा, और इसी साल तृप्ति डिमरी ने भी ऋषिकेश की यात्रा की थी। ‘योग नगरी’ अब सेलिब्रिटीज़ के लिए सिर्फ घूमने की नहीं, आत्मिक सुकून पाने की भी मंज़िल बनती जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Arjun Rampal: 53 की उम्र में फिर से सात फेरे लिए अर्जुन रामपाल, जानें कौन है उनकी जीवनसाथी

Arjun Rampal Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के जीवन वो पल आ ही गया, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार था। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर और मॉडल ग्रैबिएला डेमोट्रियाडेस के साथ शादी कर ली है। दोनों ने गोवा के बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रचाई।

तलाक और कोर्ट मैरिज की खबरों पर भड़के गोविंदा, कानूनी कार्रवाई का लिया सहारा; भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस

Govinda-Sunita Ahuja: अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा ने अपने निजी और पारिवारिक जीवन से संबंधित झूठी और अपुष्ट खबरों के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी और 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगा जा सकता है।

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने किया कन्फर्म

Rajiv Thakur’s Father Passes Away: कॉमेडियन-एक्टर राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है, जिसके चलते वे कृष्णा अभिषेक के साथ इंदौर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। कृष्णा, जो पहले ही इंदौर पहुंच चुके थे, ने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की और उन्हें कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast