Search KhabarFast

Press ESC to close

Arjun Rampal: 53 की उम्र में फिर से सात फेरे लिए अर्जुन रामपाल, जानें कौन है उनकी जीवनसाथी

Arjun Rampal: 53 की उम्र में फिर से सात फेरे लिए अर्जुन रामपाल, जानें कौन है उनकी जीवनसाथी

Arjun Rampal Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के जीवन वो पल आ ही गया, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार था। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर और मॉडल ग्रैबिएला डेमोट्रियाडेस के साथ शादी कर ली है। दोनों ने गोवा के बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रचाई।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस साल 2018 से रिलेशनसशिप में हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की। समय के साथ दोनो का रिश्ता मजूबत होता चला गया। अब शादी के बाद दोनों के जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है।

पहले से हैं दोनों के बच्चे

हालांकि, शादी से पहले ही अर्जुन और गैब्रिएला अपनी फैमिली शुरू कर चुके थे। दोनों के बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का एरिक का जन्म साल 2019 में हुआ था। जबकी छोटे बेटे अरव का जन्म 2023 में हुआ था। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं। गैब्रिएल एक साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर है। वह अपने क्रिएटिव करियर के साथ मदरहुड को भी बैलेंस करती है।

रिश्ते पर दोनों ने क्या कहा  

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले अर्जुन ने खुद अपनी सगाई का राज खोला था। रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान अर्जुन और गैब्रिएला साथ नजर आए थे। पॉडकास्ट के ट्रेलर में दोनों की वार्ता ने ध्यान खींचा था। दोनों ने प्यार पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा कि प्यार कई बार शर्तों के साथ आता है। अगर सामने वाला किसी खास तरह से व्यवहार करता है तो हमें उसका अप्रूवल या प्यार मिलता है लेकिन, जब बच्चे की बात आती है तो चीजें बदल जाती हैं।   

Also read: Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की वापसी दमदार, लेकिन कहानी में पहले जैसा दर्द नहीं 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘सलमान खान पर फिल्म बनाई तो...’, ‘काला हिरण’ के टीज़र रिलीज़ के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी

Amit Jani Death Threat: फिल्म निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट के 27 जुलाई के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें सलमान खान की व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन की याचिका के बाद फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के टीज़र और संबंधित प्रचार सामग्री को हटाने का निर्देश दिया गया था।

रजत बेदी, मौनी रॉय, मैरी कॉम...सलमान खान के शो में कौन करेगा एंट्री? 'Bigg Boss 20' के रूमर्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने

शो के मेकर्स ने कई दिग्गज हस्तियों को एप्रोच किया हैं। जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, अभी किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी है और ना ही अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई हैं। ऐसे में चलिए चर्चित नामों के बारे में जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast