Search KhabarFast

Press ESC to close

चालान कटेगा...लालबागचा राजा के दर्शन के बाद बिना हेलमेट स्कूटी पर दिखे वरुण धवन, ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथ

चालान कटेगा...लालबागचा राजा के दर्शन के बाद बिना हेलमेट स्कूटी पर दिखे वरुण धवन, ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथ

Varun Dhawan Trolling: पूरे देश में इस समय गणेशोत्सव की धूम है। सभी लोग भगवान गणेश की भक्ति में लीन होकर इस त्योहार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं। जब बात गणेशोत्सव की हो, तो मुंबई का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर साल की तरह इस बार भी मुंबई का लालबागचा राजा चारों तरफ चर्चा में है।

इस दौरान कई बड़े कलाकार भी भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी गणेशोत्सव के तीसरे दिन, यानी 29 अगस्त को, लालबागचा राजा पंडाल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता की कई तस्वीरें वायरल हो गईं। इनमें एक तस्वीर ऐसी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और देखते ही देखते वरुण ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। तस्वीरों में अभिनेता एक पैपराजी के साथ स्कूटी पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

वरुण धवन का हेलमेट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट के बाइक पर पीछे बैठे नजर आए। यह घटना तब हुई जब वह गणेश पूजा के बाद लालबागचा राजा पंडाल से बाहर निकले। एक फोटोग्राफर उन्हें बाइक पर थोड़ी दूर ले गया। वरुण ने पीले और सफेद रंग का कुर्ता पहना था और चेहरा मास्क से ढका था। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके विनम्र व्यवहार की तारीफ की, लेकिन कई ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए उनकी आलोचना भी की।

नेटिजन्स ने मुंबई पुलिस को टैग कर किया ट्रोल

वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने वरुण और फोटोग्राफर पर हेलमेट न पहनने के लिए सवाल उठाए। कई लोगों ने मुंबई पुलिस के आधिकारिक अकाउंट को टैग कर कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा, "हेलमेट नहीं है, क्या चालान होगा?" वरुण हर साल लालबागचा राजा के दर्शन करने आते हैं, जहां जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सचिन तेंदुलकर जैसे अन्य सेलेब्स भी पहुंचे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast