Search KhabarFast

Press ESC to close

सन ऑफ सरदार 2 की ओपनिंग डे में हुई बल्ले-बल्ले, धड़क 2 को छोड़ा पीछे, जानें किसने की कितनी कमाई?

सन ऑफ सरदार 2 की ओपनिंग डे में हुई बल्ले-बल्ले, धड़क 2 को छोड़ा पीछे,  जानें किसने की कितनी कमाई?

Son of Sardaar 2  Collection: सैयारा फिल्म अभी तक चर्चा में बनी हुई है और इसके साथ ही शुक्रवार यानी 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 रिलीज हो गईं। धड़क 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आए, तो वहीं सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। इसके साथ ही दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई भी सामने आई। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया और कौन पीछे रह गया।

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि यह इससे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करेगी, क्योंकि सन ऑफ सरदार' के पहले पार्ट ने पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसलिए यह आंकड़ा फिल्म की शुरुआती उम्मीदों से काफी कम रहा है।

धड़क 2 का शुरुआती कलेक्शन

वहीं, जहां एक तरफ सैयारा मूवी का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ था कि धड़क 2 जैसी रोमांटिक फिल्म रिलीज हो गई। इस फिल्म में इमोशंस और ड्रामा और प्यार सब कुछ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपये की है। यानी इस फिल्म को लेकर ये कहा जा सकता है कि सन ऑफ सरदार 2 के रिलीज होने का खामियाजा धड़क 2 को भुगतना पड़ा।

कितना रहा सैयारा का कलेक्शन?

सैयारा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सैयारा ने दोनों ही फिल्म धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 को जबरदस्त टक्कर दी है। है। सैयारा ने अपने 15वें दिन में 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और बढ़ रही है। वहीं, शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म का मुकाबला सैयारा मूवी से है। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर मांगी प्राइवेसी

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसी साल मार्च 2026 में हुई उनकी निजी शादी के पांच महीने बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया है। इस जोड़े ने सोमवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आधिकारिक बयान साझा करते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया और लोगों से उनके रिश्ते के बारे में अटकलें न लगाने की अपील की।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast