Search KhabarFast

Press ESC to close

1 हसीना, एक ठग और 200 करोड़...SC ने नहीं मानी जैकलीन की बात, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिया बड़ा झटका

1 हसीना, एक ठग और 200 करोड़...SC ने नहीं मानी जैकलीन की बात, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिया बड़ा झटका

Jacqueline Fernandez:याद है बॉलीवुड की वो लव स्टोरी... जहां एक हसीना थी और एक ठग! जी हां, दीवाना नहीं बल्कि एक ठग — जिसकी दीवानगी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हम बात कर रहे हैं ठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कथित प्रेम कहानी की। सुकेश पर 200 करोड़ की ठगी जैसे गंभीर आरोप हैं, और इसी मामले में जैकलीन का नाम भी जुड़ चुका है। मामले में अपना पक्ष रखने के लिए जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत दर्ज मामला रद्द करने की मांग की थी।

अब इस मामले में जैकलीन को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री की याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। जैकलीन की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि वे एक फिल्म स्टार हैं और उन्हें ठगी के मामले में गलत तरीके से घसीटा गया है। लेकिन अदालत ने कोई राहत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी थी "अभी नहीं। याचिकाकर्ता उचित समय और चरण पर फिर से अदालत का रुख कर सकती हैं।"

"क़ानून में जटिलताएं हैं..." सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता ने केस की पेचीदगियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि जब दो करीबी लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं और फिर उनमें से एक अपराध में लिप्त पाया जाता है, तो ऐसी स्थितियों को कानूनी तौर पर परखना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों को पहले भी विजय मदनलाल केस में देखा जा चुका है और न्यायिक विश्लेषण की ज़रूरत होती है।

मैं सिर्फ एक शिकार हूं- जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि अभिनेत्री का मनी लॉन्ड्रिंग केस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जैकलीन को नहीं पता था कि सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है। उनका कहना था कि सुकेश एक शातिर अपराधी है जो जेल से लोगों को फोन करके खुद को सरकार का अधिकारी बताता था। जैकलीन के मुताबिक, सुकेश सिर्फ उन पर मोहित था और उसने उपहार भेजे — लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह 200 करोड़ की ठगी में शामिल थीं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की वजह

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनकी गिरफ्तारी से राहत की मांग को ठुकरा दिया गया था। जैकलीन का कहना है कि उन पर लगे सारे आरोप झूठे हैं और उन्हें सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी। वहीं हाईकोर्ट ने कहा था कि इस पर फैसला केवल ट्रायल कोर्ट ही ले सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast