Bigg Boss19 Update Salman On Punjab Flood: बिग बॉस का क्रेज़ फैंस के दिल में एक अलग स्तर का है। जब बात बिग बॉस की हो और वीकेंड का वार का ज़िक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि हर बार शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड पर मनोरंजन का अनोखा तड़का लगाते हैं। इस बार उन्होंने घरवालों से सीधी बात करते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई है। साथ ही, सलमान ने शो में एक गंभीर मुद्दा भी उठाया है।
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान घरवालों पर खाने की बर्बादी को लेकर भड़कते नज़र आए। उन्होंने फरहाना और बसीर के बीच हुई लड़ाई का भी ज़िक्र किया, जो एक चम्मच पोहे को लेकर हुई थी। दरअसल, घरवाले हर बार खाने को लेकर शिकायत करते हैं, लेकिन फिर खाना कभी संभालकर नहीं खाते। घरवालों के इसी रवैये ने सलमान के गुस्से में आग में घी का काम किया।
बिग बॉस में सलमान ने उठाया बाढ़ का मुद्दा
सलमान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। दरअसल, शो में सलमान ने देश पर आई आपदाओं का ज़िक्र किया। उन्होंने घरवालों से कहा, “क्या आपको पता है कि उत्तराखंड का अभी क्या हाल है? हिमाचल और पंजाब में लोग कितने परेशान हैं और उनका क्या हाल है?” आगे सलमान घरवालों को सिखाते हुए बोले, “हर जगह बाढ़ पर बाढ़ और तबाही मची हुई है। हमारे देश के वे किसान, जो खाना उगाते हैं, जिनकी मेहनत से हमें खाना मिलता है, आज उनके पास खाना नहीं है।”
आगे सलमान बोले, “यह जो समुदाय है, यह लंगर के लिए जाना जाता है। पता नहीं कब से इन्होंने लोगों को खाना बांटा है और इनकी ही देन से कई भूखे लोगों को भोजन मिला है। चाहे कोई भी आए, उनके लंगर में कोई निराश नहीं लौटता, कोई खाली पेट नहीं जाता। लेकिन आज उन पर आफत आई है, तो हमारा फर्ज है कि हम उनके लिए कुछ करें। पंजाब के सिंगर्स ने अब तक बहुत मदद की है। अब हमारी बारी है। हम लोग यहां से मदद कर रहे हैं।”
सलमान की घरवालों को अनमोल सीख
Bigg Boss के होस्त और एक्टर सलमान खान की बातें सुनने के बाद घरवालों के चेहरे पर गंभीरता आ गई। भाईजान ने कहा,'ये जो पोहा है, ये चावल से बनता है। फरहाना, अन्न की तौहीन नहीं करनी, हमारे कल्चर में लास्ट दाने तक खाना खाया जाता है। ताकि खाना बर्बाद न हो। खाना किसी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।आपको इस बात की कद्र करनी चाहिए।'
Leave a comment