Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रणबीर कपूर का कैमियो सीन बना विवाद का कारण, NHRC ने उठाई FIR की मांग

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रणबीर कपूर का कैमियो सीन बना विवाद का कारण, NHRC ने उठाई FIR की मांग

Ranbir Kapoor Lands In Legal Trouble: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक ओर जहां अपने स्टार-स्टडेड कैमियो को लेकर चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर का एक सीन अब विवादों में फंस गया है। सीरीज में रणबीर ने महज 1मिनट 5सेकंड का कैमियो किया है, लेकिन इस दौरान उन्हें ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया, जिस पर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने आपत्ति जताई है। बिना किसी स्वास्थ्य चेतावनी के इस दृश्य को प्रसारित करने को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर सीन को तुरंत हटाने की मांग की गई है।

ई-सिगरेट कानून का उल्लंघन, एफआईआर की मांग

एनएचआरसी ने इसे इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019का सीधा उल्लंघन मानते हुए रणबीर कपूर, सीरीज मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भारत में 2019से ई-सिगरेट्स के उत्पादन, वितरण और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। आयोग का कहना है कि इस तरह का दृश्य युवाओं पर गलत प्रभाव डालता है और प्लेटफॉर्म द्वारा स्वास्थ्य चेतावनी न दिखाना गंभीर लापरवाही है।

मंत्रालय और पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

एनएचआरसी ने इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मुंबई पुलिस को एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह जांचने को भी कहा गया है कि क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म और निर्माताओं ने वैधानिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। यह घटना भारत में ओटीटी कंटेंट पर बढ़ते सरकारी नियंत्रण और निगरानी की एक और मिसाल बन गई है, जहां स्वास्थ्य, सुरक्षा और नैतिकता से जुड़े मामलों में प्लेटफॉर्म्स को जवाबदेह ठहराया जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह पर फिर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- पुरानी बातें भूल चुकी हूं

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।

Thalapathy Vijay की इन फिल्मों में मिलेगा एंटरटेनमेंट और एक्शन का फुल डोज, हर सीन करेगा आपको हैरान

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको विजय की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी, एक्शन और इमोशन आपको पूरी तरह बांधे रखते हैं।

तमिलनाडु में TVK की बड़ी बढ़त, थलपति विजय के घर पहुंच कर फिल्मी सितारे दे रहे बधाई

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी करीब 106 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast