Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और सदमा, सिंगर गुरमीत मान का 35 की उम्र में निधन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और सदमा, सिंगर गुरमीत मान का 35 की उम्र में निधन

Gurmeet Maan Passes Away:पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री इस वक्त गहरे शोक में है। पहले सिंगर राजवीर जवंदा की असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया, और अब एक और दुखद खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। जाने-माने लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर ने उनके चाहने वालों और संगीत प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह अपनी दमदार आवाज और पंजाबी लोक संस्कृति से जुड़े गीतों के लिए बेहद प्रसिद्ध थे।

पुलिस अफसर भी रहे, संगीत से था गहरा नाता

गुरमीत मान सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि पंजाब पुलिस में एक अधिकारी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। वह अपनी बहुआयामी प्रतिभा के लिए जाने जाते थे—एक बेहतरीन गायक, अभिनेता और कॉमेडी से जुड़े कलाकार के रूप में उन्होंने खुद को स्थापित किया था। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘बोलियां’, ‘बोली मैं पवन’ और ‘काके दियां पुरहियां’ जैसे गाने शामिल हैं, जो आज भी श्रोताओं की जुबां पर हैं।

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

गुरमीत मान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हरदोवाल (जिला गुरदासपुर) में किया गया। वह मूल रूप से जालंधर के पास के इस गांव के रहने वाले थे, हालांकि वह रोपड़ की गिल्को कॉलोनी में निवास करते थे। परिवार के अनुसार, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

एक हफ्ते में दो बड़े नुकसान, इंडस्ट्री सदमे में

गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले, 8 अक्टूबर 2025 को, स्टार सिंगर राजवीर जवंदा की सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई थी। वह करीब 12 दिन अस्पताल में जिंदगी से लड़ते रहे, लेकिन अंततः दुनिया को अलविदा कह गए। अब गुरमीत मान की आकस्मिक मौत ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को लगातार दूसरे बड़े झटके में डाल दिया है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast