Search KhabarFast

Press ESC to close

"आत्मदाह के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा...", पत्नी की एक इंस्टा पोस्ट के चलते कटघरे में आ खड़े हुए पवन सिंह

"आत्मदाह के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा...", पत्नी की एक इंस्टा पोस्ट के चलते कटघरे में आ खड़े हुए पवन सिंह

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार गाने या फिल्में नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ का ड्रामा चर्चा में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टा पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट डालकर सबको शॉक्ड कर दिया। फोटो में पवन, ज्योति की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं, लेकिन कैप्शन में ज्योति ने पवन पर गंभीर इल्ज़ाम लगाए। उन्होंने बताया कि वो महीनों से पवन से बात करने की कोशिश कर रही हैं, पर पवन या उनके क्रू ने कॉल-मैसेज का जवाब तक नहीं दिया। ज्योति ने लिखा कि छठ पर लखनऊ और डिहरी में मिलने की कोशिश की, लेकिन पवन ने टाल दिया। उनके पापा को भी पवन ने कोई तवज्जो नहीं दी। 

आत्मदाह की धमकी और इमोशनल अपील

ज्योति ने अपनी पोस्ट में दर्द बयां करते हुए कहा कि पवन ने उन्हें और उनके माता-पिता की इज्जत को ठेस पहुंचाई। उन्होंने लिखा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि आत्मदाह के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा।" पर वो ऐसा नहीं करेंगी, क्योंकि सवाल उनके और उनके परिवार पर उठेंगे। ज्योति ने पवन से अपील की कि वो इंसानियत दिखाएं और कम से कम बात तो करें। उन्होंने ये भी कहा कि पवन अपने विरोधियों को माफ कर देते हैं, लेकिन अपनी पत्नी की परेशानी को इग्नोर करते हैं। ज्योति ने सात साल के संघर्ष का जिक्र करते हुए पवन से आखिरी बार बात करने की गुहार लगाई। 

पवन का अंजलि राघव विवाद

पवन की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक इवेंट में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूते नजर आए। अंजलि इस हरकत से असहज दिखीं, और नेटिज़न्स ने पवन को जमकर ट्रोल किया। ज्योति की पोस्ट और इस वीडियो ने पवन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। क्या पवन इस ड्रामे से निकल पाएंगे, या ये विवाद और बड़ा होगा? फैंस और ट्रोल्स की नजर अब इस कपल के अगले स्टेप पर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'दूसरी औरत को नीचा...', स्काउटओपी-लव गिल विवाद के बीच काश्वी पर भड़कीं काम्या पंजाबी; जमकर सुनाई खरी-खोटी

ScoutOP-Love Gill controversy: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट स्काउटOP और लवप्रीत से जुड़े विवाद के बीच काम्या पंजाबी का स्टेटमेंट सामने आया है। उन्होंने लव गिल को सपोर्ट करते हुए काश्वी हीरानंदानी और स्काउट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक कमिटेड पार्टनर को रिश्ते में बाउंड्री बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

'मुंह दिखाने लायक नहीं रही', भाई-बहन के रिश्ते पर उंगली उठाई गई ऊँगली, फूट-फूट कर रोईं लव गिल

Bigg Boss Weekend Ka Vaar: रोहित शेट्टी के फटकार के बाद लव गिल बेहद भावुक हूँ गयीं। बिग बॉस वीकेंड का वार में इस घटना ने पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। पंजाब की जानी- मानी अभिनेत्री लव गिल के गेमर स्काउट ओपी के साथ भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाया गया।

MTV Roadies Season 21 की शूटिंग बिहार में शुरू, रोहतास की वादियों में दिखेंगे जज, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

MTV Roadies Season 21: लोकप्रिय रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' का 21वां सीजन इस बार बिहार से शुरू हुआ है। शो की शूटिंग बिहार के रोहतास जिले में शुरू हो गई है, जिसके बाद सासाराम और इसके आस-पास के इलाके आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast