
Pawan Singh Music Video: ये क्या पवन सिंह बने दूल्हा…? नहीं-नहीं पवन सिंह ने फिर शादी नहीं रचाई है। बल्कि यहां हम बात कर रहे उनके नए गाने के। दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने फैंस को एक और खास ट्रीट दी है। उनका मोस्ट अवेटेड गाना ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ अब रिलीज हो चुका है। इस गाने में उनकी हीरोइन बनी हैं बिग बॉस ओटीटी फेम सना सुल्तान। वेडिंग सीजन में यह गाना नया एंथम बनने की पूरी क्षमता रखता है। पवन सिंह और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज से गाने में जान डाल दी है।
गाने में पवन सिंह को दूल्हा और सना को दुल्हन के रूप में दिखाया गया है, जिसकी केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। रिलीज होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इसे वायरल बनाने और ट्रेंड में नंबर 1 लाने की अपील कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में पहले ही छा चुके पवन सिंह अब बॉलीवुड में धमाका करने की दिशा में भी तैयार दिख रहे हैं।
सना सुल्तान की वापसी
सना सुल्तान को फैंस ने बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा था और उनका अंदाज बहुत पसंद किया गया। शो के बाद उन्होंने शादी की, लेकिन अब लंबे समय बाद उन्हें पावरफुल म्यूजिक वीडियो में देखा जा रहा है। सना पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और पवन सिंह के साथ उनके इस गाने ने उन्हें फिर से सेंसेशन बना दिया है।
पवन सिंह अपने हर प्रोजेक्ट को हिट बनाने में माहिर हैं। राइज एंड फॉल शो में उनकी कॉमेडी और वन लाइनर्स ने सभी को गदगद कर दिया था। शो की सफलता के बाद वे बिहार चुनाव प्रचार में बिजी हो गए। अब म्यूजिक वीडियो में उनकी उपस्थिति ने फैंस का दिल जीत लिया है और यह गाना भी उनके करियर की हिट लिस्ट में शामिल होने के संकेत दे रहा है।
Leave a comment