
Bigg Boss 19: क्या वाकई क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन लेस्बियन हैं? यह सवाल तब उठने लगा जब कुनिका सदानंद ने नेशनल टीवी पर उन्हें लेस्बियन कह दिया। क्या है पूरा मामला? चलिए जानते हैं।
युवाओं का फेवरेट और सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो Bigg Boss 19अब अपने अंतिम चरण में है। रिश्तों से लेकर घर के पूरे डायनेमिक्स तक बहुत कुछ बदल चुका है। शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर, इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर के कई सदस्य भी अक्सर उनके खिलाफ नजर आते हैं। यहां तक कि उनकी सेक्सुअलिटी पर भी कई बार सवाल उठाए गए हैं। इसी बीच कुनिका सदानंद ने तो उन्हें सीधे-सीधे "लेस्बियन" तक कह दिया।
कुनिका ने मालती को लेस्बियन क्यों कहा?
Bigg Boss के घर में एक टास्क के दौरान मालती गलती से तान्या के काफी करीब आ गई थीं। मालती और तान्या की क्लोजनेस के कारण तान्या को प्लेट लगते-लगते बची, लेकिन तान्या को मालती की यह हरकत अच्छी नहीं लगी। जब तान्या ने यह बात कुनिका को बताई, तो उन्होंने कहा कि मालती हर बार बहुत करीब आ जाती हैं।
इसी बीच तान्या की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कुनिका सदानंद ने फुसफुसाते हुए तान्या से कहा—“एक चीज बोलना है… ये जो मालती मैडम हैं ना, मैं पूरी तरह से श्योर हूं कि वो लेस्बियन हैं। उनके पोस्चर्स भी ऐसे ही लगते हैं। वो जिस तरह की बातें करती हैं, उससे भी ऐसा लगता है।”कुनिका की यह बात सुनते ही तान्या भी हैरान रह गईं।
ट्रोल का शिकार हुईं कुनिका
कुनिका का मालती को लेस्बियन कहने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। नेशनल टीवी पर किसी लड़की की जेंडर आइडेंटिटी पर कमेंट करने के लिए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।लेकिन कुनिका अकेली नहीं हैं। इससे पहले फरहाना भट्ट भी कई बार शो में मालती की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा चुकी हैं।
Leave a comment