Search KhabarFast

Press ESC to close

देवभूमि की रक्षा की गाथा, जो आत्मा को छू जाती है... ‘कंतारा चैप्टर 1’ की कहानी आपको सीट से हिलने नहीं देगी

देवभूमि की रक्षा की गाथा, जो आत्मा को छू जाती है... ‘कंतारा चैप्टर 1’ की कहानी आपको सीट से हिलने नहीं देगी

Kantara Chapter 1: 2022की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कंतारा’ ने जिस रहस्यमयी और आध्यात्मिक लोककथा से दर्शकों का दिल जीता था, ‘कंतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1’ उसी ब्रह्मांड की एक नई लेकिन गहराई से जुड़ी हुई कहानी है। यह फिल्म सीक्वल नहीं बल्कि एक प्रीक्वल है, जो दिखाती है कि ‘कंतारा’ की पवित्र भूमि की कहानी आखिर शुरू कहां से हुई। कहानी हमें ले जाती है कदंब वंश के युग में, जहां एक लालची राजा की नजर उस भूमि पर पड़ती है, जिसे देवताओं का संरक्षण प्राप्त है। इस टकराव में उदय होता है बर्मे (ऋषभ शेट्टी) का – एक ऐसा पात्र जो अपने लोगों और संस्कृति का रक्षक बनकर सामने आता है।

कलाकारों ने भरा जान, ऋषभ शेट्टी का दमदार निर्देशन

फिल्म का सबसे बड़ा बल है इसका अभिनय और निर्देशन। जयराम ने एक राजा की भूमिका को शानदार गहराई के साथ निभाया है, वहीं गुलशन देवैया एक ऐसे खलनायक के रूप में सामने आते हैं, जिन्हें देखकर दर्शक सहज ही उनसे नफरत करने लगते हैं। ऋषभ शेट्टी, जिन्होंने लेखन, निर्देशन और अभिनय की तिकड़ी जिम्मेदारी संभाली है, हर फ्रेम में ऊर्जा और भावना भर देते हैं। खासकर ‘गुलिगा’ वाला ट्रान्स सीन और क्लाइमेक्स में उनका प्रदर्शन दर्शकों को भीतर तक हिला देता है।

तकनीकी रूप से शानदार, संगीत में थोड़ी कमी

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी (अरविंद एस. कश्यप) और बैकग्राउंड स्कोर (अजनीश लोकनाथ) फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। रहस्य, भय और आध्यात्मिकता को कैमरे की आंख से जिस खूबसूरती से दिखाया गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। हालांकि संगीत के मामले में फिल्म ‘वराह रूपम’ जैसे गहरे प्रभाव को दोहराने में थोड़ी चूक जाती है।

देखें या न देखें?

अगर आप लोककथाओं, संस्कृति और आध्यात्मिकता को सिनेमा के ज़रिए महसूस करना चाहते हैं, तो ‘कंतारा: चैप्टर 1’ एक यादगार अनुभव बन सकती है। इसकी धीमी शुरुआत और कुछ खिंचे हुए दृश्य भले ही कुछ दर्शकों को धीमा लगें, लेकिन क्लाइमेक्स तक पहुंचते-पहुंचते यह फिल्म अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होती है। इंडिया टीवी ने इस फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं – और यह रेटिंग फिल्म की गहराई को सही मायनों में दर्शाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast