Search KhabarFast

Press ESC to close

वायरल कपल से पैरेंटहुड तक...मां बनने वाली हैं बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीन कैफ, विक्की कौशल ने शेयर की गुडन्यूज

वायरल कपल से पैरेंटहुड तक...मां बनने वाली हैं बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीन कैफ, विक्की कौशल ने शेयर की गुडन्यूज

Katrina Kaif Announce Pregnancy: बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार वो खुशखबरी दे दी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए यह गुडन्यूज दी। फोटो में कटरीना व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं विक्की कौशल पत्नी के बेबी बंप को थामे प्यार से पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस अनाउंसमेंट पोस्ट में कपल ने लिखा, “खुशी और आभार के साथ, हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर मिली शुभकामनाओं की बाढ़

गुडन्यूज सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई इस खबर से बेहद खुश नजर आ रहा है। जाह्नवी कपूर ने भी खास अंदाज में कमेंट कर कपल को बधाई दी। हाल ही में कटरीना की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आया था और तभी से फैंस उनके प्रेग्नेंसी की पुष्टि का इंतजार कर रहे थे। अब जब खुद कपल ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है, तो फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

शादी के 4 साल बाद माता-पिता बनने की तैयारी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक ग्रैंड वेडिंग के जरिए सात फेरे लिए थे। शादी के करीब 4 साल बाद अब दोनों अपनी जिंदगी के सबसे खास सफर की ओर बढ़ रहे हैं—पैरेंटहुड। यह खबर न सिर्फ उनके फैंस के लिए स्पेशल है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी जश्न मनाने जैसा मौका है। दोनों को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast