Search KhabarFast

Press ESC to close

5 मिनट नहीं, 4 गाने सुनाए...मालती ने खोली अमाल मलिक संग अपने रिश्ते की पोल, कहा- मेरे पापा तक...

5 मिनट नहीं, 4 गाने सुनाए...मालती ने खोली अमाल मलिक संग अपने रिश्ते की पोल, कहा- मेरे पापा तक...

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन नए झगड़े और ड्रामे दर्शकों का मनोरंजन बढ़ा रहे हैं। हाल ही में शो से जुड़े एक प्रोमो में मालती और अमाल के बीच सख्त बहस देखने को मिली। इस प्रोमो में मालती अमाल पर गुस्सा करती नजर आईं और उनके बीच रिश्तों को लेकर कुछ सीक्रेट्स भी खुलते दिखाई दिए। घर के माहौल में यह लड़ाई काफी चर्चा का विषय बन गई है।

मालती ने कैमरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

वीडियो में दिखाया गया कि अमाल कहते हैं कि मालती जी मंडली बैठाकर उनकी बातें शेयर कर रही हैं। शहबाज पूछते हैं कि अमाल ने क्या कहा। तान्या बताती हैं कि बस 5 मिनट का ही मुलाकात हुआ था। इसके बाद अमाल कहते हैं कि मालती दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि मैं बेवकूफ हूं। जवाब में मालती अमाल के पास जाकर कहती हैं कि चार गाने सुनाए हैं, और 5 मिनट का मुलाकात क्या होता है। वह आगे कहती हैं कि उनके पापा तक को पता है कि उन्होंने कब मुलाकात की और कैमरे पर झूठ बोलना बेवकूफी है। मालती का यह जवाब घर के माहौल को और गर्मा देता है।

यूजर्स ने भी शुरू की जमकर चर्चा

मालती और अमाल के बीच हुए इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि मालती बहुत कॉन्फिडेंट दिख रही हैं, शायद इसीलिए अमाल अभी तक डर नहीं रहा। वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या अमाल और मालती बाहर भी एक-दूसरे को जानते थे। कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद यह अमाल की एक तरफा मोहब्बत है, तो कुछ का कहना है कि कंटेंट के लिए अमाल ज्यादा जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

सरकारी आदेशों के बाद फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिए जाने के बाद, शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में फिल्म की एक विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast