Bigg Boss के घर में नया हंगामा, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने Tanya Mittal को मारा थप्पड़!

Bigg Boss के घर में नया हंगामा, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने Tanya Mittal को मारा थप्पड़!

Bigg Boss 19: बस 2 हफ्ते और... फिर होगा दर्शकों के फेवरेट शो Bigg Boss 19का फिनाले। इस बार हर कंटेस्टेंट में कुछ खास है। यह सीजन इतना हिट रहा है कि फैंस को अपना फेवरेट चुनने में भी दिक्कत हो रही है। अभी पिछले वीकेंड इस शो को कुनिका सदानंद ने अलविदा कहा। Bigg Boss फैंस को उनका सफर बहुत याद आएगा।

बात करें शो के कंटेस्टेंट्स की, तो उनमें से कौन विजेता बनेगा यह तो देखने वाली बात होगी। लेकिन आज होने वाले नॉमिनेशन टास्क में कुछ ऐसा हुआ कि सभी दर्शक हैरान रह गए।

नॉमिनेशन के दौरान मचा हंगामा

हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि शो में नॉमिनेशन टास्क चल रहा है और सभी घरवाले एक-दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं। इस बार का नॉमिनेशन कुछ हटके होने वाला है क्योंकि कंटेस्टेंट्स जिसे भी नॉमिनेट करना चाहते हैं, उन्हें सीधे उसके मुंह पर नॉमिनेशन की स्टैंप लगानी होगी।

इस प्रोमो में साफ दिखता है कि अमाल ने गौरव खन्ना, प्रणित ने अमाल, शहबाज ने तान्या और तान्या ने मालती को नॉमिनेट किया। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा देखने को मिला कि फैंस चौंक गए। दरअसल, तान्या ने कन्फेशन रूम में जाकर कहा कि वह पूरे घर को नॉमिनेट करना चाहती हैं। लेकिन बाहर आकर उन्होंने मालती को चुना। इसके चलते तान्या ने मालती के मुंह पर नॉमिनेशन का स्टैंप लगा दिया। तान्या का यह करनामा मजाक ही था। लेकिन मालती को यह हरकत शायद पसंद नहीं आई और उनका गुस्सा भड़क गया।

मालती ने तान्या को मारा थप्पड़?

शो के प्रोमो में देखा गया कि मालती गुस्से में तान्या को थप्पड़ मारती हैं। लेकिन यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ कि मालती ने सच में थप्पड़ मारा या यह सिर्फ एक्टिंग थी। यह बात अगले एपिसोड में ही पता चलेगी।

मामला यहीं नहीं रुका। मालती के मुंह पर स्टैंप लगाने के दौरान अमाल ने भी तान्या को कुछ कड़े शब्द कह दिए। अमाल कहते हैं, “मुंह पर लगाते हैं क्या किसी के? इतनी भोली मत बन कि तुम्हें ये बात पता नहीं थी। तान्या की इस हरकत को किसी ने सपोर्ट नहीं किया।”

Leave a comment