Bigg Boss 19: ये क्या! कुनिका के बेटे अयान ने मंदिर में गुपचुप रचाई शादी, Fayan फैंस का टूटा दिल!

Bigg Boss 19: ये क्या! कुनिका के बेटे अयान ने मंदिर में गुपचुप रचाई शादी, Fayan फैंस का टूटा दिल!

Bigg Boss 19: बिग बॉस 17 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए और भी रोमांचक हो गया है। फैमिली वीक के बाद सभी कंटेस्टेंट्स में जोश और उत्साह साफ नजर आ रहा है। वीकेंड का वार पर सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स को जमकर क्लास लगाते दिखेंगे, तो कुछ की तारीफ भी करेंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान, कुनिका सदानंद को गुड न्यूज देते नजर आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की हरकतों और उनके परिवार वालों के सुझावों के बाद घर के माहौल में एक हल्का और मस्तीभरा बदलाव देखने को मिल रहा है।

कुनिका सदानंद की नई भूमिका और बेटे की शादी की खबर

61 साल की कुनिका सदानंद ने बिग बॉस में अपने करियर को नया मोड़ दिया है। शो में उन्होंने अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रोमो में सलमान खान कुनिका के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान ने अशनूर, तान्या और फरहाना को यह सवाल दिया कि कौन बनेगा कुनिका की बहू। अशनूर हंसते हुए इनकार करती हैं, तो कुनिका अपनी तरफ से चुटकी लेते हुए कहती हैं कि उनके बेटे में कोई बुराई नहीं है, लेकिन एक मां का सोचना जरूरी है। इसी दौरान सलमान ने कुनिका को यह खबर दी कि उनके बेटे अयान ने मंदिर में जाकर शादी कर ली, जिससे कुनिका चौंक जाती हैं।

मजेदार टास्क और फैंस के लिए मस्ती का तड़का

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को एक मजेदार टास्क दिया, जिसमें अशनूर, तान्या और फरहाना को पूड़ियां बेलनी थीं। कुनिका ने हंसी-मजाक करते हुए कहा कि एक को बेलना आता है तो सेकना नहीं आता, और सेकना आता है तो बेलना नहीं आता। सलमान ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा, "बेलना नहीं आता, लेकिन बनाना तो आता है," जिससे सभी हंस पड़े। वीकेंड का वार के इस मस्तीभरे माहौल ने घरवालों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया और फैंस अब इस धमाकेदार एपिसोड को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Leave a comment