
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19में फैमिली वीक ने दर्शकों के इमोशंस को हाई कर दिया है। कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और अशनूर कौर के घरवालों की झलक फैंस ने देख ली थी। अब शो में म्यूजिक सेंसेशन अमाल मलिक के भाई, पॉप स्टार अरमान मलिक ने घर में एंट्री ली। करीब तीन महीने बाद अपने भाई से मिलकर अमाल पूरी तरह इमोशनल हो गए। प्रोमो में दोनों भाइयों का गहरा बॉन्ड देखने को मिला, जिसमें गले लगना, माथे पर किस करना और आंखें पोछते हुए भावनाओं का आदान-प्रदान करना शामिल था।
घरवालों और फैंस के लिए खास मोमेंट
अरमान ने गाते हुए घर में एंट्री ली और अमाल पूल किनारे लेटे हुए थे। जैसे ही दोनों भाई मिले, घरवालों और फैंस की आंखें नम हो गईं। इस दौरान फरहाना भट्ट भी भावुक हो गईं। अमाल और अरमान का यह बॉन्ड दर्शकों को काफी पसंद आया, क्योंकि दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं और फैमिली का प्यार हमेशा उनके करियर का अहम हिस्सा रहा है।
पहले खबरें थीं कि फैमिली वीक में अमाल के पिता डब्बू मलिक एंट्री लेंगे, लेकिन उनकी जगह अरमान ने सरप्राइज दिया। अमाल ने पहले सोशल मीडिया पर परिवार से अलग होने की घोषणा की थी, क्योंकि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अरमान की सफलता से जुड़ी टिप्पणियों से परेशान थे। हालांकि अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके परिवार और भाई से कोई अनबन नहीं है।
बिग बॉस में अमाल की जर्नी और फैंस की उम्मीदें
बिग बॉस में अमाल की जर्नी रोलरकोस्टर जैसी रही है। कई मौकों पर उन्हें गालियां देने पर टोका गया, लेकिन उनके दमखम और इमोशनल पहलू ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फैमिली वीक के बाद क्या अमाल शो का विनर बन पाएंगे या नहीं।
Leave a comment