लंदन में बजेगा Arijit Singh के नाम का डंका, टोटेनहम स्टेडियम में करेंगे परफॉर्म

लंदन में बजेगा Arijit Singh के नाम का डंका, टोटेनहम स्टेडियम में करेंगे परफॉर्म

Arijit Singh in London: अरिजीत सिंह की आवाज में जादू है, जो लोगों को इमोशनल कर देती है। उनके रोमांटिक गाने न केवल प्रेमी जोड़ों को आकर्षित करते हैं, बल्कि उन लोगों को भी भावुक कर देते हैं जिन्हें कोई दुख नहीं है। अब अरिजीत सिंह जल्द ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं। वह यूके के मशहूर टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय गायक बनने जा रहे हैं। यह शानदार कॉन्सर्ट 5 सितंबर 2025 को होगा। अरिजीत सिंह की यह उपलब्धि उनके करियर को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी। वह पहले भारतीय गायक होंगे जो टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे, और यह उनके फैंस के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। 
 
पहले भारतीय कलाकार जो टोटेनहम हॉटस्पर में करेंगे परफॉर्म
 
टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम जैसे बड़े मंच पर हेडलाइन परफॉर्मेंस देने वाले अरिजीत पहले भारतीय कलाकार होंगे। इस अचिवएमेन्ट पर अरिजीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं एक साधारण इंसान हूं जो गाने गाता है। लंदन जैसे शहर में इतने बड़े मंच पर परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है। अगर यह इतिहास बनाता है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ा गर्व होगा।" यह कॉन्सर्ट न केवल उनके फैंस के लिए, बल्कि भारतीय संगीत के लिए भी एक ऐतिहासिक पल होगा।
 
फैंस में उत्साह की लहर
 
अरिजीत के इस कॉन्सर्ट की खबर ने उनके फैंस में जोश भर दिया है। खासकर लंदन में रहने वाले उनके फेंस इस इवेंट का इंतजार कर रहे हैं। टिकटें 6 जून 2025 से बिकना शुरू होगी, और माना जा रहा है कि टिकटें हाथों-हाथ सोल्ड आउट हो जाएंगी। अरिजीत के गाने, जैसे 'तुम ही हो' और 'चन्ना मेरेया', पहले ही लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, और अब लाइव परफॉर्मेंस का यह मौका फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है।
 
Ed Sheeran शीरन के साथ शानदार जोड़ी
 
अरिजीत इससे पहले सितंबर 2024 में लंदन के O2 एरीना में मशहूर गायक Ed Sheeran के साथ परफॉर्म कर चुके हैं। इस कॉन्सर्ट में दोनों ने 'परफेक्ट' गाना गाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें, यह शो पूरी तरह हाउसफुल रहा था। इसके अलावा, अरिजीत ने बताया  कि वह एड शीरन के अगले सिंगल 'सफायर' में उनके साथ काम कर रहे हैं। यह सहयोग दोनों कलाकारों के फैंस के लिए एक और सरप्राइज है। अरिजीत सिंह का यह कॉन्सर्ट भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर और मजबूती देगा। उनकी आवाज और कला ने पहले ही देश-विदेश में लाखों दिल जीते हैं, और अब टोटेनहम स्टेडियम में उनकी परफॉर्मेंस भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए गर्व का पल होगी। 

Leave a comment