Search KhabarFast

Press ESC to close

FWICE ने 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर जताई आपत्ति, मेकर्स से हटाने की अपील

FWICE ने 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर जताई आपत्ति, मेकर्स से हटाने की अपील

Border 2: पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी नई फिल्म सरदार जी 3 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गए हैं। ट्रेलर में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के नजर आने से फिल्म और दिलजीत की जमकर आलोचना हो रही है। एक इंटरव्यू में दिलजीत ने स्पष्ट किया कि हानिया के साथ फिल्म की शूटिंग पुलवामा हमले से पहले पूरी हो चुकी थी। इसके बावजूद, जनता दिलजीत से नाराज है। इस बीच एक बार फिर से FWICE ने दिलजीत को लेकर अपनी बात रखी। इस बार 'सरदार जी 3' को लेकर नहीं बल्कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' से एक्टर को हटाने की डिमांड रखी है। 

FWICE ने की सख्त कार्रवाई की मांग

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करके दिलजीत ने भारतीय जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इसे देश और जवानों के बलिदान का अपमान बताया। FWICE ने दिलजीत की फिल्मों, गानों और अन्य प्रोजेक्ट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

'बॉर्डर 2' से हटाने की उठी मांग

विवाद यहीं नहीं थमा। FWICE ने अब सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' से भी दिलजीत को हटाने की मांग की है। संगठन ने टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार, डायरेक्टर इम्तियाज अली और एक्टर-प्रोड्यूसर सनी देओल से अपील की है कि वे दिलजीत के साथ अपने पेशेवर रिश्तों पर दोबारा विचार करें। FWICE का कहना है कि 'सरदार जी 3' में हानिया आमिर के साथ दिलजीत का सहयोग एक गंभीर मुद्दा है, जिसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

दिलजीत की चुप्पी

दिलजीत ने इस नए विवाद पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके प्रशंसक और आलोचक सोशल मीडिया पर बंटे हुए हैं। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, वहीं कई उनकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। यह विवाद दिलजीत के करियर पर कितना असर डालेगा, यह देखना बाकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

दिलजीत दोसांझ के शो को दिल्ली पुलिस की हरी झंडी, अब तय तारीख पर कॉन्सर्ट का होना पक्का

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है।

रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी, लव गिल से “ब्लैंकेट मसाज” पर किए सवाल, कहा “यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है”

BB 20: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, जो इस हफ्ते के बिग बॉस 20 वीकेंड का वार को होस्ट करेंगे, घर के अंदर उनकी नज़दीकियों को लेकर कंटेस्टेंट स्काउटओपी और लवप्रीत कौर गिल से पूछताछ करते नजर आएंगे। सलमान खान ने 18 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान घोषणा की थी कि वह पहले के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण आने वाले वीकेंड का वार को मिस करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast