Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL ऑक्शन को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, भारत के इस शहर में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL ऑक्शन को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, भारत के इस शहर में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2027: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आईपीएल नीलामी और आगामी क्रिकेट मुकाबलों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। सचिव देवजीत सैकिया ने 23 सितंबर को घोषणा करते हुए बताया कि बताया कि इस साल आईपीएल की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही धर्मशाला में खराब मौसम के कारण भारत ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला के बीच होने वाले आगामी टी20 मुकाबलों को मोहाली स्थानांतरित कर दिया गया है। बीसीसीआई सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी तीन स्थानों पर आईपीएल की नीलामी आयोजित करने के बाद इस साल इसे भारत में आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसलिए इस बार गोवा में आयोजित की जाएगी।

महिला टीम के लिए लिया गया फैसला

इसके अलावा भारत ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला के बीच होने वाला टी20 मैच धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित किया गया है। इस फैसले पर सैकिया ने कहा कि धर्मशाला में लगातार बारिश हो रही है और मौजूदा मौसम क्रिकेट के लिए बाधा बन सकती है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के कारण हमने आगामी टी20 मुकाबलों को मोहाली स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम के कारण क्रिकेट गतिविधियों में किसी तरह की बाधा न आए। 

भारत और जापान का मैच

वहीं, हाल ही में भारत और जापान की पुरुष टीमों के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबले पर खुशी जाहिर करते हुए देवजीत सैकिया ने इसे दोनों देशों के रिश्तों के अच्छा संकेत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इस मैच के पीछे आईसीसी (ICC) चेयरमैन जय शाह का बड़ा विजन था। सैकिया ने बताया कि एडिनबर्ग में हुई बैठक के दौरान जय शाह ने उन्हें जापानी क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर इस मैच को आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। साथ ही  सैकिया ने उम्मीद जताई कि जापानी दर्शकों के इस गजब के उत्साह से आने वाले समय में जापान और उसके पड़ोसी देशों में क्रिकेट की जड़ें और भी मजबूत हो सकती है।

Also read: भारत-वेस्टइंडीज के बीच 8 मैचों की सीरीज, रोहित और विराट की वनडे टीम में वापसी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। नागोया में बुधवार को खेले गए एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 8 मैचों की सीरीज, रोहित और विराट की वनडे टीम में वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान दोनों टीमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने होंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast