Search KhabarFast

Press ESC to close

वैलेंटाइन वीक में कैसे करें टूटे दिल को हैंडल? सलमान खान ने बताया दर्द सहने का अनोखा तरीका

वैलेंटाइन वीक में कैसे करें टूटे दिल को हैंडल? सलमान खान ने बताया दर्द सहने का अनोखा तरीका

Salman Khan On Breakup: सलमान खान अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते है। उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है। इसी बीच, सलमान खान ने हाल ही में अपने भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल 'डंब बिरयानी' पर अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की। इल दौरान उन्होंने अपने भतीजे को भी सलाह दी।

सलमान ने अरहान को दी सलाह

हाल ही में सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल 'डंब बिरयानी' में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ से लेकर लाइफ के सभी उतार-चढ़ाव पर भी बात की है। इसी के साथ उन्होंने अपने भतीजे अरहान खान को भी ब्रेकअप से उभरने के लिए सलाह दी। 

सलमान का कहना है कि अगर कभी कोई लड़की अरहान से ब्रेकअप करती है और उसे रोना आए तो रो लेना चाहिए। फिर आगे बढ़ जाना चाहिए जैसे कभी कुछ हुआ ही न हो। सलमान का मानना है कि किसी बात का गम सिर्फ कुछ समय तक ही मनाना ठीक लगता है।

गलती होने पर करें एक्सेप्ट

सलमान का कहना है कि अगर कभी गलती भी हो जाए तो उसे एक्सेप्ट करना चाहिए। यही सलाह उन्होंने अपने भतीजे अरहान को भी दी हैं। अरहान को सलाह देते हुए सलमान का कहना है कि रास्ते में चाहे कितनी भी मुश्किलें आए। आपका ध्यान सिर्फ आपके लक्ष्य पर ही होना चाहिए।

रिस्पेक्ट नहीं तो रिश्ता नहीं

सलमान का मानना है कि हर रिश्ते में सामने वाली की रिस्पेक्ट करना काफी जरूरी होता है। क्योंकि जिस रिश्ते में रिस्पेक्ट नहीं होती, उस रिश्ते का कोई फ्यूचर नहीं होता। सलमान का कहना है कि रिश्ता चाहे कोई भी हो, किसी भी उम्र का हो। रिस्पेक्ट बहुत जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast