Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के स्थाई DGP, जानें उनके करियर की उपलब्धियां

Uttar Pradesh News: राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के स्थाई DGP, जानें उनके करियर की उपलब्धियां

Uttar Pradesh New DGP: आखिरकार चार साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश को स्थाई डीजीपी मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस मुखिया बनाया गया है। यूपीएससी द्वारा भेजे गए पैनल पर मंथन के बाद मुख्यमंत्री ने राजीव कृष्ण के नाम के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।

डीजीपी राजीव कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के नोएडा में  26 जून 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम एचके मित्तल है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करने के बाद उनको भारतीय पुलिस सेवा में चुना गया। वह 1991 बैच के आईपीएस हैं और उनकी नियुक्ति 15 सितंबर 1991 को हुई थी। सेवा में आने के बाद 21 अक्टूबर 1993 को उनका पुष्टीकरण हुआ और 10 अक्टूबर 1995 को उन्हें सीनियर रैंक का दर्जा मिला।  इसके बाद 9 अगस्त 2005 को वे सिलेक्शन ग्रेड में पहुंचे।

राजीव कृष्ण का करियर  

एक सफल पुलिस अधिकारी के रूप में उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा। उनको 7 अगस्त 2007 को पुलिस उपमहानिरीक्षक और फिर 9 नवंबर 2010 को पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया था। इसके बाद 1 जनवरी 2016 को उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक का पदभार दिया गया और अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते 1 फरवरी 2024 को उनको पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक के रैंक पर अपनी सेवा दे रहे थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ डीजी सतर्कता विभाग की कमान संभाल रहे हैं, ये जिम्मेदारी उनको 31 मई 2025 को दी गई थी।       

Also read: UP News: आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 6 की मौत; 19 घायल

पुरस्कार और सम्मान

राजीव कृष्ण को अपने लंबे और शानदार सेवाकाल मेंकई प्रतिष्ठित सेवा पदकों और सम्मानों से नवाजा गया है। उन्हें पुलिस मेडल और पुलिस मेडल फॉर मेधावी सेवा  जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें उतकृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी दिया गया है। पुलिस विभाग में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें डीजी का कमेंडेशन रॉल और अलग-अलग वर्षों में प्रतिष्ठित डीजी कमेंडेशन डिस्क के सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम संस्करणों से भी सम्मानित किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समर कैंप से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे धोनी, मॉर्निंग वॉक करते नजर आए

Uttrakhand News:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और "कैप्टन कूल" के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मसूरी में है, जानकारी के अनुसार धोनी लाल टिब्बा स्थित प्रसिद्ध होटल रोक बॉय मेनर में ठहरे हुए है सूत्रों के मुताबिक वह अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर कैंप से जुड़े कार्यक्रम के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं।

भारी बारिश से उत्तराखंड में बढ़ी मुश्किलें, केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast