Search KhabarFast

Press ESC to close

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

दरअसल, देशव्यापी परीक्षा अनियमितताओं और हाई-प्रोफाइल NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बॉलीवुड के कई सितारों ने वांगचुक की सेहत पर चिंता व्यक्त की हैं। लेकिन इस बीच आमिर खान की फिल्म और वांगचुक को आपस में जोड़ा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वांगचुक के जीवन ने '3 इडियट्स' में फुंसुख वांगडू के किरदार को प्रेरित किया था।

Also read: ‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

'3 इडियट्स' सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं

लेकिन अब इस मुद्दे पर बात करते हुए आमिर खान ने लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा ‘यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम फिल्म '3 इडियट्स' पर काम कर रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानता था। मैंने हाल ही में चतुर का वीडियो देखा। वह गलत हैं। शायद चतुर यही सोच रहे थे। लेकिन फिल्म के दो लेखक, राजुकुमार हिरानी और अभिजात जोशी, दोनों ही सोनम वांगचुक के बारे में वास्तव में नहीं जानते हैं।‘ बता दें, आमिर ने सह-कलाकार ओमी वैद्य द्वारा हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो संदेश का जिक्र करते हुए यह बात कही हैं।

बातचीत के दौरान, आमिर से सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा ‘हम सभी उनके स्वास्थ्य और जीवन को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम आशा करते हैं कि उनका अनशन अच्छा हो। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन समाप्त कर दें।‘

एक्टर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर' का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर ओमी वैद्य ने हाल ही में वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि 'फुनसुख वांगडू' की मृत्यु हो। एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' का किरदार वास्तविक जीवन के सोनम वांगचुक पर आधारित है।

एक्टर ओमी वैद्य ने अपने वीडियो संदेश में कहा ‘मैं इस व्यक्ति से मिला हूँ। वह एक दिलचस्प शख्सियत हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई अद्भुत काम किए हैं और वे काफी विनम्र प्रतीत होते हैं। मेरा सुझाव है कि आप उनके बारे में जानकारी लें और देखें कि वे आजकल क्या कर रहे हैं, क्योंकि इस समय वे लंबी भूख हड़ताल पर हैं।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast