धर्मेंद्र के घर स्टार्स की टोली...6 बच्चे और 13 नाती-पोते से भरा-पूरा परिवार, हर कोई चमकता सितारा

धर्मेंद्र के घर स्टार्स की टोली...6 बच्चे और 13 नाती-पोते से भरा-पूरा परिवार, हर कोई चमकता सितारा

Dharmendra Family Tree: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 24नवंबर को 89वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'शोले' के 'वीरू' और 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें, धर्मेंद्र का परिवार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दो शादियां, छह बच्चे और तेरह नाती-पोते—यह परिवार न सिर्फ बड़ा है, बल्कि इसमें सितारों की पूरी फौज है। जहां धर्मेंद्र खुद 'ही-मैन' के नाम से मशहूर हैं, वहीं उनके बच्चे और पोते-पोतियां भी मनोरंजन जगत में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। 

पहली शादी: प्रकाश कौर और चार बच्चे

दरअसल, धर्मेंद्र की पहली शादी 1954में प्रकाश कौर से हुई, जब वे महज 19साल के थे। यह एक पारंपरिक अरेंज्ड मैरिज थी और प्रकाश कौर हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए—दो बेटे और दो बेटियां।

1. सनी देओल:बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन' के रूप में मशहूर सनी देओल का जन्म 1956में हुआ। उन्होंने 'बेताब' से डेब्यू किया और 'गदर और बॉर्डर' जैसी फिल्मों से धमाल मचाया। सनी की शादी 1984में पूजा देओल से हुई, जो एंग्लो-इंडियन फैमिली से हैं। दोनों कपल के दो बेटे हैं। करण देओल (2023में दृषा आचार्य से शादी) और राजवीर देओल

2. बॉबी देओल:1969में जन्मे बॉबी ने 'धरम वीर' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की। वहीं, अब 'आश्रम' और 'एनिमल' जैसी वेब सीरीज और फिल्मों से उन्होंने कमबैक किया। उनकी शादी 1996में तान्या अहूजा से हुई, जो एक बिजनेसवुमन हैं।  दोनों कपल के दो बेटे हैं। आर्यमन देओल और धरम देओल।

3. विजेता देओल:विजेता (या विजयता) ने लाइमलाइट से दूर रहकर बिजनेस पर फोकस किया। वे राजकलमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। उनकी शादी विवेक गिल से हुई। दोनों कपल ने एक बेटी प्रेरणा गिल और एक बेटे साहिल गिल को जन्म दिया।

4. अजीता देओल:अजीता एक मनोवैज्ञानिक, टीचर और डेंटिस्ट के रूप में काम कर चुकी हैं। वे अमेरिका में रहती हैं। उनकी शादी डॉ. किरण चौधरी से हुई, जो एक डेंटिस्ट हैं। दोनों कपल की दो बेटियां हैं। निकिता चौधरी और प्रियंका चौधरी।

दूसरी शादी: हेमा मालिनी और दो बेटियां

वहीं, धर्मेंद्र की दूसरी शादी 1980में हेमा मालिनी से हुई। हेमा खुद एक दिग्गज अभिनेत्री और आज के समय में पॉलिटिशियन हैं। इस शादी से दो बेटियां हुईं।

1. ईशा देओल:1981में जन्मी ईशा ने 'कोई मेरे दिल से पूछे' से डेब्यू किया। अब वे लाइमलाइट से दूर हैं। उनकी शादी 2012में भारत तख्तानी से हुई, लेकिन 2024में वे अलग हो गए और को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। ईशा ने दो बेटियों राध्या तख्तानी और मिराया को जन्म दिया।

2. अहाना देओल:1985में जन्मी अहाना ने 'ना तुम जानो ना हम' में काम किया, लेकिन अब वे भी स्पॉटलाइट से दूर हैं। उनकी शादी 2014में वैभव वोहरा से हुई। कपल की तीन बेटियां डैरियन, एडिया और एस्ट्रिया वोहरा हैं।

 

इस परिवार में धर्मेंद्र, सनी, बॉबी, ईशा और अहाना जैसे सितारे तो हैं ही, अब करण और राजवीर जैसे पोते भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। बाकी सदस्य भले ही कैमरे से दूर हों, लेकिन वे अपनी-अपनी फील्ड में सफल हैं।

Leave a comment