Search KhabarFast

Press ESC to close

शैलेंद्र सिंह ने किया सलमान खान को लेकर बड़ा दावा, भारत में बैन होने के बावजूद सुपरस्टार ले रहे थे ये खास थेरेपी

शैलेंद्र सिंह ने किया सलमान खान को लेकर बड़ा दावा, भारत में बैन होने के बावजूद सुपरस्टार ले रहे थे ये खास थेरेपी

Salman Khan Hair Treatment: फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार वह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स गए थे, जहां उन्होंने अभिनेता को एक साथ बिरयानी खाते और हेयर ट्रीटमेंट कराते देखा था। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना उन दिनों की है, जब सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती काफी गहरी थी। उस समय दोनों हर सोमवार रात को मिलकर पार्टी किया करते थे। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सलमान की एक खास आदत थी कि वह खाना खाते समय खुद को शीशे में देखना पसंद करते थे।

कैसे होता था सलमान का इलाज?

उन्होंने कहा कि सलमान के घर की रसोई में एक छोटी टेबल थी, जिसके सामने शीशा लगा हुआ था। सलमान वहीं बैठकर खाना खाते थे और बातचीत भी शीशे के जरिए करते थे। शैलेंद्र ने बताया कि एक दिन जब वह सलमान से मिलने पहुंचे तो अभिनेता बिरयानी खा रहे थे। तभी एक व्यक्ति मेडिकल उपकरण लेकर कमरे में आया और सलमान के सिर पर इलाज शुरू कर दिया। उस व्यक्ति ने दस्ताने पहने और सुई की मदद से सलमान के सिर की त्वचा में इंजेक्शन लगाना शुरू किया।

हैरान रह गए ये शैलेंद्र

यह देखकर शैलेंद्र हैरान रह गए। उन्होंने सलमान से पूछा कि आखिर यह क्या हो रहा है। इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है भाई।" उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान भी सलमान आराम से बिरयानी खाते रहे और बातचीत करते रहे। बाद में शैलेंद्र को पता चला कि सलमान प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी करा रहे थे। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति के अपने खून से तैयार प्लाज्मा का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जाता है।

वह उनकी आखिरी मुलाकात थी

शैलेंद्र ने कहा कि आज के समय में कई कलाकार इस तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं। उम्र बढ़ने के साथ बालों की समस्या आने पर कलाकारों को अपनी देखभाल के लिए ऐसे उपाय करने पड़ते हैं। उन्होंने सलमान के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को भी याद किया। शैलेंद्र ने बताया कि वह सलमान को उनके सुपरस्टार बनने से पहले से जानते हैं। दोनों की दोस्ती मुंबई के कफ परेड के दिनों से थी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ उनकी दोस्ती में दूरी आ गई। शैलेंद्र ने कहा कि उन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'कैप्टन' बनाने की इच्छा जताई थी, लेकिन मीटिंग में कई अन्य लोगों के शामिल होने से उन्हें बुरा लगा और वह उनकी आखिरी मुलाकात थी। \

Also read: ब्रह्म मुहूर्त में दिखी भगवान राम की दिव्य झलक, यश ने रावण बनकर लूट महफिल; 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर आउट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast