Search KhabarFast

Press ESC to close

Sikandar Day 4 Collection: रिलीज के चौथे दिन 'सिकंदर' का बुरा हाल, 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने पर भी रेंग रही फिल्म

Sikandar Day 4 Collection: रिलीज के चौथे दिन 'सिकंदर' का बुरा हाल, 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने पर भी रेंग रही फिल्म

Sikandar Box Office Collection Day 4: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म ने दर्शकों को निराश कर दिया हैं। भाईजान इस बार दर्शकों को उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाएं। इस फिल्म को चौथे दिन भी दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हैं। आइए जानते है फिल्म 'सिकंदर' ने रिलीज होने के चौथे दिन तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया हैं? 

ईद के बाद कलेक्शन में गिरावट

30 मार्च रविवार को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन की मानें तो  फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन सलमान खान की इस फिल्म ने करीब 38 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की।

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 4 बजे तक फिल्म करीब 2.13 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी देखा जाए तो कुल मिलाकर फिल्म 'सिकंदर' ने करीब 104.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म तीन दिनों में सिर्फ 100 करोड़ रुपए का ही आंकड़ा पार कर पाई हैं।

ओपनिंग डे पर फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म 'सिकंदर' का ओपनिंग डे कलेक्शन विक्की कौशल की ‘छावा’ को भी पार नहीं कर पाया था। छावा ने ओपनिंग डे पर करीब 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, अगर सलमान की पिछली फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर डालें तो उन फिल्मों ने भी 'सिकंदर' के ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा की कमाई की थी। बावजीद इसके सलमान की ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी। 

बता दें, 'सिकंदर' फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एआर मुर्गदास हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast