
Bollywood News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते दस दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि एक्टर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन अस्पताल सूत्रों और परिवार के करीबी लोगों ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह करार दिया है।
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल समेत परिवार के सदस्य अस्पताल आ-जा रहे हैं। हालांकि, अब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
90वें जन्मदिन से पहले आई यह खबर
धर्मेंद्र जल्द ही 8दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी ऊर्जा और सादगी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। इस खबर से फैंस भावुक हैं लेकिन उम्मीद जता रहे हैं कि अपने जन्मदिन से पहले वे फिर से स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।
काम के मोर्चे पर धर्मेंद्र जल्द ही “इक्कीस” (Ekkis) फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया नजर आएंगे।
Leave a comment