
ENTERTAINEMANT: बॉलीवुड एक्टर अक्सर अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते है। फैंस अपने फेवरेट एक्टर-एक्ट्रेस की निजी जीवन के बारे में भी जानना पसंद करते है। सितारों की बात करें तो फिल्मी दुनिया में कई सितारें ऐसे है जो अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में रहते है। इतना ही नहीं उन सितारों ने कई बार शादी की और तोड़ी है। आइए आपको उन सितारों के बारे में बताते है जिन्होंने कई बार शादी की और उनकी अब सारी शादी टूट चुकी है।
आमिर खान
सबसे पहले बात करते है आमिर खान की। आमिर खान बालीवुड के काफी चहीते एक्टर है। लेकिन वह जितनी प्रोफेशनल ने चर्चित है उतना ही निजी लाइफ में भी काफी प्रसिद्ध है। आमिर खान ने अपनी लाइफ में 2 बार शादी की है लेकिन दोनों टूट भी चुकी है। साल 1986 में आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की। जिनसे 2002 में तलाक ले लिया। इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव को अपना हमसफर बनाया और 2021 में उन्हें भी तलाक दे दिया।
संजय दत्ता
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का नाम शामिल है। एक्टर ने साल 1987 में ऋचा शर्मा को अपने हमसफर के रूप में चुना, लेकिन साल 1996 में चर्चाएं हुई कि ऋचा शर्मा ने उनसे तलाक मांगा था। हालांकि कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। जिसके बाद संजय दत्त ने अपने नए हमसफर की तलाश की और रिया पिल्लई से शादी रचा ली। अभी तक एक्टर की पत्नी रिया ही है और दोनों के दो बच्चे है। एक्टर अपनी इस लाइफ से काफी खुश भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त एक ऐसे एक्टर जिनकी 308 गर्लफ्रैंड रह चुकी है।
किशोर कुमार
किशोर कुमार भी इस लिस्ट में शामिल है। वह हिंदी सिनेमा के काफी बेहतरीन गायकों में से एक थे। लेकिन वह अपनी निजी जीवन में भी काफी मशहूर थे। कहा जाता है कि किशार कुमार ने अपने जीवन में चार शादी की। जिसमें से सबसे पहले रूमा घोषसे शादी की फिर उनकी जिंदगी मेंमधुबाला और योगिता बाली आई और अंत में सभी से तलाक लेकर उन्होंने लीना चंद्राकर से ब्याह रचा लिया।
नीलिमा अजीम
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां शामिल है। बता दें कि एक्टर की मां नीलिमा अजीम ने अपने जीवन में तीन शादियां की है। जिसमें सबसे पहले उन्होंने 1979 में पंकज कपूर से की, लेकिन केवल 5 ही सालों में उनकी ये शादी टूट गई और 1984 में तलाक ले लिया। फिर 1990 में उन्होंने राजेश खट्टर से शादी की और ये भी 11 साल बाद शादी से तलाक ले लिया। दो बार शादी टूटने के बाद नीलिमा अजीम ने 2004 में रजा अली खान को अपना हमसफर बनाया, लेकिन 2009 में यह रिश्ता भी टूट गया।
करण सिंह ग्रोवर
टीवी की दुनिया से शुरूआत करने वाले करण ग्रोवर भी इस लिस्ट में शामिल है। करण सिंह ग्रोवर ने सबसे पहले 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी। लेकिन दोनों साल 2009 में अलग हो गए। इसके बाद उनकी लाइफ में जेनिफर विंगेट की एंट्री हुई, साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों दो साल ही साथ रहे और तलाक ले लिया। अब करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
Leave a comment