Search KhabarFast

Press ESC to close

32 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर की घर में मिली लाश, दो सप्ताह तक सड़ता रहा शव

32 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर की घर में मिली लाश, दो सप्ताह तक सड़ता रहा शव

Humaira Asghar Ali dead: पाकिस्तानी मनोरंजन जगत से एक दुखद घटना सामने आई हैं। "तमाशा घर फेम" मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर अली का निधन हो गया है। 32 वर्षीय हुमैरा कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी मृत्यु को लगभग दो सप्ताह बीत चुके थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

अपार्टमेंट में मिला सड़ा-गला शव

हुमैरा असगर अली ने कम उम्र में ही पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग में अपनी खास जगह बनाई थी। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें एक जाना-माना चेहरा बना दिया था। लेकिन 7जुलाई को उनकी मृत्यु की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। साउथ डीआईजी सैयद असद रजा ने बताया कि हुमैरा का शव फेज-VI के इत्तेहाद कमर्शियल इलाके में एक फ्लैट से बरामद हुआ। शव इतनी बुरी हालत में था कि वह सड़ चुका था। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि उनकी मृत्यु दो हफ्ते पहले हो चुकी थी, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।" यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि समाज में अकेले रहने वालों की स्थिति पर भी सवाल उठाती है।

DIG ने बताया अपार्टमेंट में आंखों देखा हात

साउथ डीआईजी सैयद असद रजा ने बताया कि गिजरी पुलिस को स्थानीय अदालत के आदेश पर अभिनेत्री हुमैरा असगर अली का अपार्टमेंट खाली कराने के लिए भेजा गया था। दोपहर 3:15बजे जब पुलिस ने अपार्टमेंट का दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन, पुलिस को ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा, जहां हुमैरा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मौके पर सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस की क्राइम सीन यूनिट को तुरंत बुलाया गया। आगे डीआईजी ने बताया, "शव की हालत देखकर लग रहा था कि मृत्यु को कई दिन बीत चुके थे। शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।" शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है। जहां पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने बताया, "शव सड़ने की काफी हद तक खराब अवस्था में था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।" यह घटना न केवल हुमैरा के प्रशंसकों के लिए, बल्कि पूरे मनोरंजन जगत के लिए एक गहरा सदमा है।

हुमैरा की मौत से निराश हुए फैंस

हुमैरा असगर अली की अचानक मौत की खबर ने उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है, जिसके बाद से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने लोगों से किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की है, क्योंकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के दौरान पुलिस हुमैरा के फोन के जरिए उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हुमैरा ने ARY के रियलिटी शो 'तमाशा घर' में अपनी प्रतिभा दिखाई थी और 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'जलेबी' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, जिसने उन्हें मनोरंजन जगत में एक खास पहचान दिलाई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

32 साल बाद फिर बजेगा रवीना टंडन का वो गाना, जिसके शूटिंग के दौरान हो गई थीं बेहोश, 2 घंटे तक रुका था शूटिंग

Raveena Tandon Becomes Unconscious: इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर दो युगों का टकराव देखने को मिलेगा। एक तरफ 4000 करोड़ के मेगा बजट में बन रही रणबीर कपूर की 'रामायणम् पार्ट 1' है, तो दूसरी तरफ 32 साल पुरानी कल्ट क्लासिक 'मोहरा' भी 4K में री-रिलीज होने जा रही है।

Sapna Choudhary First Bhojpuri Song: सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना हुआ था सुपरहिट, रवि किशन की फिल्म में लगाए थे जबरदस्त ठुमके

Sapna Choudhary Bhojpuri Song: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस और देसी अंदाज के लिए देशभर में मशहूर हैं। उनके स्टेज शो से लेकर म्यूजिक वीडियो तक, फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। हरियाणवी गानों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सपना चौधरी ने भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है। उनका भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके' काफी चर्चा में रहा था। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' का हिस्सा था, जिसमें अभिनेता रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast