Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 27 November: नवंबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम...दक्षिण में बारिश और उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 27 November: नवंबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम...दक्षिण में बारिश और उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट

27 November Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में सर्दी का असर बढ़ने के साथ सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इस दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कई इलाकों के लिए बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है। इसके अलावा केरल और माहे में भी भारी बारिश संभव है। साथ ही, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के बादल बरस सकते है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट

इस समय उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे से घिरे हुए है, जो लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। IMD ने आज दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान कम दृश्यता के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ सकती है।       

Also read: 'नाच न आवे आंगन टेढ़ा'- 20 साल से हार रहे हैं राहुल- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इमरजेंसी का भी याद दिलाया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

संसद का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया, 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगी बैठक

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने की तैयारी कर ली है। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ी जानकारी दी है।

'नाच न आवे आंगन टेढ़ा'- 20 साल से हार रहे हैं राहुल- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इमरजेंसी का भी याद दिलाया

Amit Shah on Rahul Gandhi: संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में शाह ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात तो करते हैं, लेकिन उसी संविधान और उससे बनी संस्थाओं का मजाक उड़ाते हैं।शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसदीय बहस का विरोध करते हैं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast