Search KhabarFast

Press ESC to close

Emergemcy Release Date: कंगना रनौत की "इमरजेंसी" जल्द सिनेमाघरों मे देगी दस्तक, रिलीज तारीख हुई फाइनल

Emergemcy Release Date: कंगना रनौत की "इमरजेंसी" जल्द सिनेमाघरों मे देगी दस्तक, रिलीज तारीख हुई फाइनल

Emergemcy Release Date Announced: कंगना रनौत की मच-अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज तारीख तय कर दी गई है। फैंस को लंबा इंतजार खत्म करते हुए कंगना रनौत ने रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। कंगना ने कहा कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। अब ये फिल्म अगले साल 17 जनवरी को रिलीज होगी।     

कंगान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज डेज आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी 2025 ने देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियती बदल दी है। इमरजेंसी से पर्दा हटेगा सिर्फ सिनेमा में।   

लगातार टल रही थी रिलीज डेट                                           

बता दें कि, इमरजेंसी पहले 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन चुनाव प्रचार की वजह से रोकना पड़ा। फिर रिलीज तारीख 6 सितंबर तय की गई लेकिन फिल्म पर उठे ऑब्जेक्शन ने इसके प्रोजेक्शन पर ग्रहण लगा दिया। क्योंकि सिख संगठन ने इस फिल्म पर सवाल खड़े किए थे। सिखों का आरोप था कि उनकी छवि गलत तरीके से पेश की गई है। वहीं, 14 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर आया था। तभी पूरा विवाद छिड़ गया था। 

गहरा गया था विवाद          

सीबीएफसी ने पहले मूवी को सर्टिफिकेट दिया था लेकिन जब सिख समुदाय फिल्म पर सवाल उठाने लगे तो मामले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया। तब केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया था की अभी मेकर्स को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने CBFC को आदेश दिया था कि सर्टिफिकेट देने से पहले सिखों की आपत्तियों पर ध्यान दें।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast