Monsson To Reach Kerla:देशभर में तपती गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए और अब केरल तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के हिस्से से टकराने की संभावना है। लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों, साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में जल्द मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल अरब सागर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो इसके लगातार आगे बढ़ने की आशंका। केरल के दक्षिणी और मध्य इलाकों में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज से बदल रही है। कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं देखी जा रही है। जिससे मानसून की औपचारिक एंट्री की उल्टी गिनती होने लगी है।
दिल्ली-यूपी में कब पहुंचेगा मानसून?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगर मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ता है तो यह जून के दूसरे पखवाड़े में मध्य भारत तक दस्तक दे सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून आमतौर पर जून के तीसरे सप्ताह में दस्तक देता है, जबकि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसके जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई की शुरुआत तक पहुंचने की आशंका रहती है।
Also read: 'विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन...' नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
किसान कर रहे मानसून का इंतजार
इसके अलावा, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की आशंका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं किसानों अब मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं और उसकी रफ्तार पर टिकी हुई है, क्योंकि इसी पर खरीफ सीजन की बुवाई और कृषि गतिविधियों का बड़ा हिस्सा निर्भर करता है।