Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Haryana: हरियाणा में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। दुजाना गांव निवासी 65 वर्षीय विजय सैनी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपने खेत से साइकिल पर घर लौट रहे थे। हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि विजय सैनी को पहले से पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।

खेत से लौटते समय बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सैनी रविवार दोपहर अपने खेत से साइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से विजय सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी है।

Also read: Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 जून से नियमित चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद वारदात

विजय सैनी को सुरक्षा कारणों से पुलिस सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, हमलावरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे प्रतीत होता है कि उन्होंने पहले से पूरी योजना बना रखी थी।

बेटे ने लगाया पुरानी रंजिश का आरोप

मृतक के बेटे ने हत्या के पीछे पुराना जमीनी विवाद बताया है। परिजनों का आरोप है कि बिराधाना गांव निवासी संजय इस घटना में शामिल हो सकता है।

परिवार के अनुसार, कुछ वर्ष पहले विजय सैनी के छोटे भाई की भी हत्या हुई थी। वहीं संजय पर इसी वर्ष होली के दिन अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उस घटना के बाद से वह फरार चल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों का नया टाइम टेबल हुआ जारी, देखें पूरी समय सारिणी

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज की विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पहले टाइम चेक कर लें। यहां देखें पूरी समय सारिणी-

स्कूल फीस के दबाव से परेशान छात्रा की मौत, परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप

पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा अमरजोत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast