Search KhabarFast

Press ESC to close

यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में गाजियाबाद अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में गाजियाबाद अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

ELVISH  YADAV ARREST:  यूट्यूबरइन्फ्लूएंसर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। दअसरल, गाजियाबाद में अपर जिला जज जूनियर डिवीजन ने थाना नंदग्राम को आदेश दिया है कि वह एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। अपर सिविल जज की अदालत ने कंप्लेन केस में 173(4)  BNSS के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने की लापरवाही

बता दें, नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज FIR के अनुसार शिकायतकर्ता और गवाह सौरभ गुप्ता ने गाड़ी का पीछा कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि गाजियाबाद पुलिस को दी शिकायतों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जिसके बाद सौरभ गुप्ता ने कोर्ट का रुख किया था। इस मामले में ही एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया गया हैं।

एल्विशपर पहले भी कई मुकदमें हुई दर्ज

यह पहली बार नहीं है जब यूट्यूबरइन्फ्लूएंसर एल्विश यादव पर कोई कानूनी कार्रवाई हुई है। एल्विश इस से पहले भी कई मामलों में पुलिस के साथ अदालत की कार्यवाही का सामना कर चुके हैं। पुलिस ने साल 2024 में अक्टूबर महिने में HiBox ऐप के जरिए गारंटीड रिटर्न देने के मामले में निवेशकों को ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया था। उस दौरान भी इन्फ्लूएंसर एल्विश चर्चा में आए थे। इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपीनिवेशकों का भरोसा जीत कर इनफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स से इस ऐप में निवेश करने के लिए ऐड करवाते थे। जिसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स को भी नोटिस जारी किए थे। उसमें यूट्यूबर्स अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, पूरव झा के नाम शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले यूट्यूबर एल्विश के खिलाफ EDने बड़ी कार्रवाई की थी। प्रवर्तन निदेशालयने उनकी संपत्ति को अपने कब्जे में कर ली थी। इसके अलावा एल्विश पर सांपों की डिलीवरी कराने का भी आरोप लगा चुका है। सांपों डिलीवरी के मामले में भी उनकी गिरफ्तार हुई थी। जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast