
Bigg Boss 19Contestant List: बिग बॉस के फैंस के लिए एक शानदार खबर है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। हर बार की तरह, इस बार भी प्रशंसक नए सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फैंस के उत्साह को देखते हुए शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन नई-नई अफवाहें और खबरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। हर चर्चित हस्ती का नाम शो से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस बीच एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिसने सुर्खियों का बाज़ार गर्म कर दिया है। आखिर कौन है यह रहस्यमयी शख्स? आइए, जानते हैं।
एल्विश के दोस्त है यह शख्स?
बिग बॉस के ताज़ा अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने हाल ही में एक नई पोस्ट डाली है। जिसके अनुसार, मशहूर यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी को बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। पोस्ट में बताया गया कि लक्ष्य पहले बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने दोस्त एल्विश यादव के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन उनकी एंट्री आखिरी वक्त पर रद्द हो गई थी। अगर लक्ष्य इस बार बिग बॉस 19 का हिस्सा बनते हैं, तो वे अन्य प्रतियोगियों के लिए एक मज़बूत चुनौती साबित हो सकते हैं। बता दें, लक्ष्य और एल्विश यादव के बीच गहरी दोस्ती है।
कब आ सकता हैं बिग बॉस का नया सीजन
"बिग बॉस 19" की तैयारी जोरों पर है। जून के अंत में शो का पहला प्रोमो शूट होगा, जिसमें सलमान खान की झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद जुलाई के अंत में शो का प्रीमियर होगा, जिसमें दर्शकों को नए सीजन की रोमांचक कहानियां और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सलमान खान 16वीं बार इस शो की मेजबानी करेंगे, जो उनके और शो के बीच के गहरे नाते को दर्शाता है।
इन सितारों ने भी रखा सुर्खियों का बजार गर्म
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट लिस्ट में लक्ष्य चौधरी के अलावा कई अन्य नाम भा शामिल है जिन्होंने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर के अलावा ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, डेजी शाह, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा का नाम सामने आ चुके हैं।
Leave a comment