
Election Result 2024 Live Update: महाराष्ट्र और झारखंड की विधानसभा सीटों के आज नतीजे घोषित होने वाले है। महाराष्ट्र और झारखंड में आज तय हो जाएगा कि सत्ता की चाबी किसके पास होगी। इन दोनों राज्यों पर पूरे देश में निगाहें हैं। हालांकि, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं। इसमें सबकी निगाहें केरल की वायनाड सीट पर होगी, क्योंकि इस सीट प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू होगी। पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी और फिर EVM के वोट गिने जाएंगे।
महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर महायुति को पीएम मोदी ने बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को भी बधाई दी है। वहीं, गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम फेस पर अभी कुछ बी बोलने से मना कर दिया है।
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे साफ होने पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि हमें 26 नवंबर तक सरकार बनानी है। 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सीएम कौन होगा इसे लेकर फैसला भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी मिलकर ही करेंगे। विनोद तावड़े ने कहा कि आज रात या कल तक हम लोग फैसला कर लेंगे कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा।
कटेहरी से धर्मराज निषाद विजयी
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा से 25,000 से अधिक मतों से विजयी।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम तीन बजे तक भाजपा 130, शिवसेना 55, एनसीपी 40, शिवसेना यूबीटी 20, कांग्रेस 19 और एनसीपी एसपी 12 सीटों पर आगे हैं। भाजपा 14 सीटों पर जीत चुकी है और 117 सीटों पर आगे है। वहीं शिवसेना को आठ पर जीत मिली है और पार्टी 46 सीटों पर आगे है।
लोगों ने महायुति गठबंधन के प्रति प्यार दिखाया- सीएम शिंदे
महायुति की जीत पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हम महाराष्ट्र के नागरिकों के सामने सिर झुकाते हैं, जनता की इस जीत को हम समझते हैं और हम फिर से जनता को सिर झुकाते हैं और उन्हें कहते हैं कि हम उन्हें निराश नहीं करेंगे, हम उनके लिए काम करेंगे।'
वहीं सीएम शिंदे ने कहा, 'यह महाराष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, हमने बहुत सारे चुनाव देखे हैं, लेकिन इस चुनाव में लोगों ने अलग नतीजा दिखाया. लोगों ने महायुति गठबंधन के प्रति प्यार दिखाया। लाडली बहन, लाडला भाऊ, जैसी योजनाओं से लोगों तक मदद पहुंची है। सभी ने महायुति के प्रति प्यार और स्नेह दिखाया। हम उन्हें नमन करते हैं।
हमने नहीं सोचा था कि 175 से ऊपर जाएंगे- अजित पवार
महायुति की जीत के बाद अजित पवार ने कहा, आज सुबह गिनती शुरू होने तक हमने सभी चैनल देखे, हमने नहीं सोचा था कि हम 175 से ऊपर जाएंगे। लोगों ने महायुति को इतना बड़ा जनादेश दिया है, मैं मतदाताओं, सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, सभी ने कड़ी मेहनत की और सभी ने सोचा कि यह उनका अपना चुनाव है।
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।
उपचुनाव में जीत के बाद CM नीतीश से मिले BJP नेता
बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद गठबंधन के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के महासचिव संजय पासवान ने सीएम नीतीश को उपचुनाव में जीत की बधाई दी।
कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद 11,772 वोट से आगे
अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद 11,772 वोट से आगे चल रहे हैं।
भाजपा - 62,640
सपा - 50,868
बसपा - 28,736
सीएम योगी ने मतदाताओं का जताया आभार, प्रत्याशियों को दी बधाई
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट लिखा, उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।
देवेंद्र फडणवीस 20वे राउंड में आगे
देवेंद्र फडणवीस 20वे राउंड में 27,386 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कल्याण से BJP की जीत
कल्याण पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार सुलभा गायकवाड़ जीत गई हैं।
महाराष्ट्र-झारखंड का क्या है हाल
महाराष्ट्र में अब तक के रुझानों में महायुति को 228 सीटें, कांग्रेस गठबंधन 54 सीटों पर आगे है। वहीं, झारखंड में जेएमएम गठबंधन 56 सीटों पर आगे है। जबकि बीजेपी गठबंधन 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
3:30 बजे बीजेपी दफ्तर पहुचेंगे सीएम योगी
यूपी उपचुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिलने के बाद सीएम योगी 3:30 बजे लखनऊ में बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे। सीएम प्रेस को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा ने 9 सीटों में से 6 सीटों तो वहीं उनके गठबंधन साथी RLD ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। सपा मात्र दो सीटें ही जीत पाई है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने EVM पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता उदित राज ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक EVM का इस्तेमाल होता है, चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकते। महाराष्ट्र के चुनावी रुझान को लेकर उनका कहना है कि यह स्पष्ट रूप से EVM की जीत है।
हार गए राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर यूबीटी के महेश साबंत ने जीत हासिल की।
नवाब मलिक की बेटी को मिली जीत
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को अणुशक्ति नगर से हार मिली है। NCP की प्रत्याशी सना मलिक ने फहाद अहमद को करीबी मुकाबले में मात दी है।
छह सीटों पर भाजपा, दो पर सपा आगे
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
सीसामऊ- सपा
कुंदरकी- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
फूलपुर- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
फडणवीस की मां बोलीं- बेटा बनेगा सीएम
महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनाने के लिए तैयार है। इसी बीच डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा, बिल्कुल वे सीएम बनेंगे। यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा एक बड़ा नेता बन गया है. वह पूरे 24 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा था।
फडणवीस बोले- एक हैं तो सेफ हैं
महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र नतीजों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, एक हैं तो सेफ हैं। मोदी है तो मुमकिन है।
सीएम के सवाल पर क्या बोले शिंदे
शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे से जब पूछा गया कि चुनाव के पहले ऐसा तय हुआ था कि जिसकी ज्यादा सीट होगी सीएम उसका होगा तो इस पर शिंदे ने कहा,'ऐसा तय नहीं हुआ कि जिसकी ज्यादा सीट होगी, उसका ही सीएम होगा। अंतिम आंकड़े आने के बाद सभी पार्टियां बैठकर बात करेंगी, तब सीएम का नाम तय किया जाएगा।'
अमित शाह ने फडणवीस, शिंदे और अजित पवार से बात की
गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार से फोन पर बात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
मुंबई के बीजेपी दफ्तर में 'एक हैं तो सेफ हैं' का पोस्टर लगा
मुंबई के बीजेपी दफ्तर में 'एक हैं तो सेफ हैं' का पोस्टर लगा है। इस नारे ने बीजेपी को जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।
एकनाथ शिंदे ने जनता को दिया धन्यवाद
एकनाथ शिंदे ने जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे काम को पसंद किया। ये महायुति की प्रचंड जीत है।
कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? फडणवीस ने दिया ये जवाब
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हममें से किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी। यह हमारी उम्मीदों से परे है। डेढ़ घंटे बाद हम तीनों पार्टियां बैठकर तय करेंगी कि आगे की रणनीति क्या होगी। उन्होंने कहा कि हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पार्टी कार्यालय जाएंगे। इसके बाद मैं नागपुर जाऊंगा। महाराष्ट्र के अगले सीएम के नाम पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम का फैसला तीनों पार्टियां मिलकर करेंगी।
राजस्थान की 8 विधानसभा सीटों का अपडेट
राजस्थान की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है और आज के रुझानों/नतीजों में झुंझनूं से बीजेपी, रामगढ़ से कांग्रेस, दौसा सीट पर कांग्रेस, देवली उनियारा से बीजेपी, खींवसर से बीजेपी आगे चल रही है। इसके अलावा सलूंबर और चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी आगे चल रही है।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'लोकशाही बनाम तानाशाही का चुनाव रहा'
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। देश की आजादी के बाद ये पहला चुनाव हमने देखा कि लोकशाही बनाम तानाशाही का चुनाव रहा। लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को समाप्त कर के भाजपा ने पूरे चुनाव की कमान सरकारी अधिकारियों पर डाल दिया गया था।
संतोष सुमन ने दीपा मांझी की जीत का दावा किया
बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने इमामगंज में अपनी पत्नी दीपा मांझी की जीत का दावा किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वोटों की गिनती पूरी होने तक का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं को अग्रिम बधाई भी दी।
महाराष्ट्र में महायुति बंपर जीत की ओर
भाजपा+: 215
कांग्रेस+: 58
अन्य: 15
झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी तय
भाजपा+: 29
कांग्रेस+: 50
अन्य: 02
बिहार उपचुनाव के रूझान:
NDA: 04
INDIA: 00
अन्य: 00
शिंदे को फिर CM बनाने की मांग
महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति को बंपर बढ़त के बीच शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने एकनाथ शिंदे को दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। म्हस्के ने कहा,'महाराष्ट्र के नतीजे महायुति के लिए लैंडस्लाइड विक्ट्री की तरह हैं। इसलिए एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। शिवसेना कार्यकर्ता होने के नाते मैं चाहता हूं कि एकनाथ शिंदे एक बार फिर महाराष्ट्र की बागडोर संभालें।' संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए म्हस्के ने कहा कि राउत के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। वो गिरे तो भी उनकी टांग ऊपर है।
फडणवीस को CM बनाया जाना चाहिए: प्रवीण दरेकर
महाराष्ट्र में महायुति की आंधी के बीच बीजेपी अध्यक्ष प्रवीण दरेकर देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने काउंटिंग के बीच ही दो टूक कह दिया कि फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
महाराष्ट्र में महायुति को जनता का आशीर्वाद मिला: गौरव भाटिया
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है कि महाराष्ट्र में बीजेपी-एनडीए-महायुति हैट्रिक बनाने जा रहा है। हम महाराष्ट्र और झारखंड जीत रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश उपचुनाव भी जीत रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हम तो एक है और सेफ हैं।
महाराष्ट्र में BJP का शानदार स्ट्राइक रेट
बीजेपी का स्ट्राइक रेट- 84%
NCP (अजित पवार)- 62%
शिवसेना (शिंदे)- 71%
कांग्रेस- 19%
शिवसेना (उद्धव ठाकरे)- 21%
NCP (शरद पवार)- 12
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी को मिली अच्छी बढ़त
उत्तर प्रदेश में 9 उपचुनाव सीटों सीसामऊ, कटेहरी, करहल, कुंदरकी, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर पर जो चुनाव हो रहा है उसमें से बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीसामऊ सीट से एसपी के नसीम सोलंकी और करहल सीट पर भी समाजवादी पार्टी के तेज प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में महायुति 220 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र में महायुति 220 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है। झारखंड में जेएमएम गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है।
नतीजों को देखकर बोले संजय राउत- कुछ तो गड़बड़ है
महाराष्ट्र के रुझानों पर उद्धव ठाकरे गुट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि नतीजे में कछ तो गड़बड़ है। यह जनता का फैसला नहीं है। महाराष्ट्र जनता की फैसला हम जानते हैं। ये निर्णय जनता का है ही नहीं है। उन्होंने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया है।
कुंदरकी(मुरादाबाद) में 4 राउंड की मतगणना में बीजेपी आगे
भाजपा 20901
सपा 2815
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 18086वोट से सपा के मोहम्मद रिजवान से आगे
महाराष्ट्र में महायुति 200 पार, झारखंड में हेमंत रिटर्न
महाराष्ट्र और झारखंड के रुझानों ने एक बार फिर चौंका दिया है। महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति गठबंधन 210 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं एमवीए गठबंधन 60 सीटों के आसपास सिमटता दिख रहा है। झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की वापसी होती दिख रही है। यहां INDIA गठबंधन 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं एनडीए 28 सीटों पर आगे है।
बिहार के चारों सीटों का मौजूदा हाल
बेलागंज- जेडीयू आगे
इमामगंज - आरजेडी आगे
रामगढ़ - बीएसपी आगे
तरारी - बीजेपी आगे
झारखंड में JMM+ एक बार फिर आगे
झारखंड से आ रहे रुझानों में JMM+ एक बार फिर आगे हो गया है। 81 सीटों के ताजा रुझानों के मुताबिक, झारखंड में JMM+ 46 सीटों पर आगे है जबकि BJP+ 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर अन्य आगे है।
महाराष्ट्र में बीजेपी अपने दम पर 125 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र के चुनावी रुझानों में महायुति की आंधी चलती नजर आ रही है। महायुति 209 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी अपने दम 125 सीटों पर आगे चल रही है जबकि शिंदे की शिवसेना 58 सीटों पर अपनी बढ़त को कायम रखे हुए है।
यूपी उपचुनाव रिजल्ट का 10 बजे तक का हाल
BJP+ : 7
SP: 2
अन्य: 0
झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी संभव
भाजपा+: 33
कांग्रेस+: 46
अन्य: 02
महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत
भाजपा+: 198
कांग्रेस+: 75
अन्य: 11
मीरापुर मतगणना में आरएलडी प्रत्याशी आगे
आरएलडी प्रत्याशी मिथलेश पाल - 4253 (2555 से आगे)
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा- 1698
AIMIM प्रत्याशी अरशद राणा- 504
आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी जाहिद हुसैन 1491
सीसामऊ में 5 राउंड की वोटों की गिनती पूरी
5 राउंड के बाद सपा सीसामऊ से प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 21527 वोट और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 11011 वोट मिले हैं। सपा की नसीम सोलंकी 10516 वोट से आगे चल रही है।
केदारनाथ सीट पर भाजपा की आशा नौटियाल आगे
उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल आगे चल रही हैं।
झारखंड के शुरुआती रुझानों में महागठबंधन आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, महागठबंधन 15 सीटों पर आगे चल रहा है (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, आरजेडी 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) सोटों पर आगे है, जबकि एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3 सीट पर आगे है) जेएलकेएम 1 सीट पर आगे है। अन्य और निर्दलीय 1 सीट पर आगे है।
फूलपुर सीट पर हुआ उलटफेर
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर उलटफेर हुआ है। बीजेपी के दीपक पटेल 104 वोटों से आगे हो गए हैं और सपा के मुज्तबा सिद्दीकी पीछे हुए हैं।
वायनाड में प्रियंका गांधी बहुत आगे
वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने काफी बढ़त बना ली है। वो 60 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
बिहार में प्रशांत किशोर नहीं कर पाए कोई कमाल
बिहार के 4 विधानसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। सबकी नजर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर थी। लेकिन वो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
UP उपचुनाव के रूझान:
BJP+ : 5
SP: 4
अन्य: 0
बिहार उपचुनाव के रूझान:
NDA: 03
INDIA: 01
अन्य: 00
प्रियंका गांधी को वायनाड में बंपर बढ़त
वायनाड सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बंपर बढ़त बना ली है। प्रियंका गांधी यहां 24 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
मझवां सीट से सुचिस्मिता मौर्य 1457 वोटों से आगे
यूपी की मझवां सीट से बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य 1457 वोटों से आगे चल रही हैं। उनके सामने सपा की ज्योति बिंद हैं।
झारखंड में कांटे की टक्कर
झारखंड से सामने आ रहे रुझानों में बीजेपी गठबंधन और JMM गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 81 में से 67 सीटों के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 33 और JMM गठबंधन 34 सीटों पर आगे है।
झारखंड में भाजपा+ निकली आगे
भाजपा+: 30
कांग्रेस+: 22
अन्य: 00
महाराष्ट्र में महायुति ने बढ़ाई बढ़त
भाजपा+: 92
कांग्रेस+: 52
अन्य: 10
उत्तर प्रदेश से आया पहला रूझान
फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं, करहल सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।
झारखंड में भी NDA को बढ़त
भाजपा+: 14
कांग्रेस+: 06
अन्य: 00
महाराष्ट्र में 25 सीटों पर महायुति तो 5 पर MVA आगे
महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां अभी 25 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना गठबंधन का महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, 5 सीटों पर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना (यूबीटी) का महा विकास अघाड़ी गठबंधन आगे चल रहा है।
शुरुवाती रूझानों में NDA को बढ़त
महाराष्ट्र और झारखंड से NDA शुरुवाती रूझानों में आगे चल रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती अभी चल रही है। हालाकि, अभी ये बहुत ही शुरुवाती रूझान है।
हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी- गहलोत
मतगणना से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, "अगर अभी एग्जिट पोल हमारे खिलाफ हैं, तो हरियाणा चुनाव के दौरान वे हमारे पक्ष में थे। लेकिन जब नतीजे आने शुरू होंगे तो आपको स्थिति पता चल जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि जनता ने INDIA गठबंधन पर भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है। हमें पूरा भरोसा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। INDIA गठबंधन में सबने मिलकर चुनाव लड़ा है, माहौल हमारे पक्ष में है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी। हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी।
बाबू लाल मरांडी ने किया दावा
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा, "सरकार को लेकर हम आश्वस्त है। ये चुनाव के बाद हमने भूस्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि झारखंड में इस बार 51+ सीटें बीजेपी और NDA गठबंधन को मिलेगा। NDA गठबंधन की सरकार यहां बनेगी।"
Leave a comment