BSF Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। देश की सेवा करने की चाह रखने वालों के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। BSF ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल 1,167 पदों पर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के जरिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि, इस नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती मेें सिर्फ उन्हीं जवानों को मौका मिलगा, जो पहले से BSF, CRPF, ITBP, SSB में कार्यरत है। ऐसे में अगर आप भी उन जवानों में शामिल है तो आखिरी तारीख से पहले BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते है। तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानते है।
कब तक कर सकेंगे आवेदन?
आवेदन की शुुरुआत - 12 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख - 31 दिसंबर 2026
Also read: Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले, FIIs की खरीदारी जारी
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 1,167 पद
ITBP (महिला): 430 पद
CRPF: 377 पद (पुरुष 347, महिला 30)
BSF: 235 पद (पुरुष 223, महिला 12)
SSB: 125 पद
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल (जीडी/ट्रेड्समैन) के रूप में न्यूनतम चार वर्ष की नियमित सेवा
आयु सीमा - उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर चयन होगा।