Search KhabarFast

Press ESC to close

इस राज्य में लगने जा रहा रोजगार मेला, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा सीधी भर्ती का मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

इस राज्य में लगने जा रहा रोजगार मेला, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा सीधी भर्ती का मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Rajasthan News:  अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो जल्द ही आपका सपना सच होने वाला है। दरअसल, राजस्थान के दौसा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकलने वाली है। ये भर्ती सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों को भरने के लिए की जाएगी। इसके लिए 31 जुलाई से 18 अगस्त तक 12 दिवसीय चयन अभियान चलाया जाएगा।

इन जिसों में होंगे भर्ती के लिए शिविर आयोजन

बता दें, यह चयन अभियान भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से तथा NDRF सिविल डिफेंस के तहत ईएलआई योजना के प्रावधानों के अनुसार पंचायत समिति स्तर पर आयोजित हो रहा है। जिसके तहत पहला आयोजन 31 जुलाई को नांगल राजावतान में होगा। इसके बाद 3 अगस्त को लवाण में, 4 अगस्त को रामगढ़ पचवारा में, 5 अगस्त को लालसोट में, 6 अगस्त को सिकंदरा में शिविर आयोजित होंगे।

इसके अलावा 7 अगस्त को सिकराय में, 10 अगस्त को महवा में, 11 अगस्त को मंडावर में, 12 अगस्त को बैजूपाड़ा में, 14 अगस्त को बसवा में, 17 अगस्त को बांदीकुई में और 18 अगस्त को दौसा में भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि ये भर्ती शिविर हर पंचायत समिति में लगेगा। जो सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

Also read: Rajasthan News: मिड-डे-मील के नाम पर परोसा जहर! सरकारी स्कूल के करीब 2 दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अभिभावकों ने की जांच की मांग

भर्ती के लिए योग्यता पात्रता

इन पदों की भर्ती के लिए योग्यता सीमा इस प्रकार है –

शैक्षणिक योग्यता – 10वीं-12वीं पास करना जरूरी।

आयु सीमा - 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सुरक्षा जवान पद के लिए उम्मीदवार की ऊंचाई - 168 सेंटीमीटर या उससे ज्यादा

वजन - 55 से 90 किलोग्राम होना चाहिए।

उम्मीदवारों का चन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट दिखानी पड़ेगी। इसके अलावा आधार कार्ड औऱ पैन कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

तो वहीं, चयन होने के बाद उम्मीदवारों को एक महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके पूरा बोने के बाद उनकी नियुक्ति एम्स, हिंदुस्तान जिंक, मारुति सुजुकी की गुजरात यूनिट, ताज होटल जैसे कई निजी संस्थानों में की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सीएम सैनी ने किया श्री राम कथा का श्रवण, यज्ञ में दी आहुति; राम के जीवन को बताया आदर्श

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सांय को श्री राम भवन, खरड़ में आयोजित श्री राम कथा के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम जी की दिव्य कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्री राम भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

'सारी बातें खोल दूं तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी', अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार

Jayant Choudhary Lashehs Out At Akhilesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। अखिलेश यादव एक के बाद एक सत्ताधारी दल पर निशाना साध रहे हैं। दूसरी तरफ से भी पलटवार हो रहा है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन जयंत चौधरी को लेकर चवन्नी और रुपए की बात की थी।

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट में BJP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए CM भजनलाल, बोले - PM मोदी को मिला Gen Z का साथ

CM Bhajanlal Sharma on Nagar Nigam Election: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे है। ताजा अपडेट के अनुसार, BJP और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। कई नगर निकायों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना झंडा गाड़ दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast